Mangal And Shukra Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं कुछ दिन बाद शुक्र ग्रह कर्क में प्रवेश करेंगे। जिससे कर्क राशि में मंगल और शुक्र की युति बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानतेहैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बन रही है। वहीं इसकी दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगो को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। उनको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र और मंगल की युति तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग कपड़े, लग्जरी आयटम, फिल्म लाइन, मीडिया, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार उनको इस समय नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को शुक्र और मंगल की युति आर्थिक रूप से अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में यह युति नवम भाव में बनेगी। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस समय आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपका झुकाव इस समय आध्यात्म की ओर हो सकता है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र है, वो किसी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उनको नौकरी मिल सकती है। वहींआपको कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। साथ ही पिता का आपको इस समय सहयोग प्राप्त हो सकता है।