Margashirsha Purnima 2025 Snan Daan Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस पावन तिथि पर चंद्र देव के साथ भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन में दरिद्रता, दुख और बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि, इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रा का प्रभाव रहेगा, जिससे कई शुभ कार्यों में सावधानी बरतनी आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भद्रा काल कितने समय तक रहेगा और इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? (Margashirsha Purnima 2025 Tithi)
ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8:36 बजे आरंभ होगी और 5 दिसंबर 2025 को सुबह 4:42 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रा का साया (Margashirsha Purnima 2025 Bhadra Kaal)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भद्रा का आरंभ सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर होगा और यह काल शाम 6 बजकर 41 मिनट तक जारी रहेगा। हालांकि इस तिथि पर भद्रा का प्रभाव धरती लोक पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उस दिन भद्रा का वास स्वर्ग लोक में रहने वाला है। इसलिए इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 स्नान-दान शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2025 Snan-Daan Subh Muhurat)
- स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 5.10 – सुबह 6.04
- सत्यनारायण पूजा – सुबह 10:53 – दोपहर 1.29
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर चंद्रोदय का समय (Margashirsha Purnima 2025 Moon Rise Time)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
