Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, वीरता, शौर्य, पराक्रम, भूमि और दुर्घटना का कारक है। इसलिए मंगल की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। कर्क राशि में वैसे मंगल नीच के माने जाते हैं। लेकिन नीच में प्रवेश करके मंगल ग्रह ने नीचभंग राजयोग बनाया है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। वहीं मंगल ग्रह 1 जुलाई तक कर्क में ही विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर किया है। जिसे प्रापर्टी और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं जो लोग खेल, पुलिस, सेना से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। साथ ही माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह ने आपकी राशि से लग्न भाव में संंचरण किया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी सेहत में सुधार आएगा। वहीं इस समय आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी ज्यादा अच्छी रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान आप अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपको आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपका मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है।
