Mangal Gochar In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य, साहस, पराक्रम, रक्त, प्रापर्टी और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 28 दिसंबर को धनु राशि में संचरण करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है और ज्योतिष में गुरु और मंगल को मित्र माना गया है। ऐसे में इस गोचर को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस गोचर से 3 राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ भी हो सकता है। वहीं साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
5 साल बाद शुक्र की राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के प्रथम भाव में संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके धन- सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के शादी के योग बन सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी। साथ ही मन में आत्मविश्वास का संचार होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग और मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से भौतिक सुख और माता के स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं साथ ही पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करके हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। वहीं परिजनों से सहयोग मिलेगा और कोई अटकी हुई डील अचानक फाइनल हो सकती है। साथ ही माता और ससुराजीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। वहीं पारिवारिक जीवन में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
