Mangal And Shukra Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्क राशि में मंगल और शुक्र की युति बनने जा रही है। मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, क्रोध, रक्त, प्रापर्टी का कारक माना जाता है। तो वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, भौतिक सुख, विलासता और कला का कारक माना जाता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति कर्क में बननी ज्योतिष के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। साथ ही इस युति से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और जमीन- जायदाद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल और शुक्र की युति कर्क राशि में बननी मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी महत्‍वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपके आपसी संबंधों में सुधार आएगी और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। वहीं प्रेम- संंबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही धन प्राप्ति के प्रयास में सफल होंगे और आ‍र्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं छात्र इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्‍तार हो सकता है। किसी काम से आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का कार्यक्षेत्र ज्योतिष, आध्यात्म, रिसर्च से जुड़ा हुआ है, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे स्थान में बन रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्‍ते भी नजर आएंगे। वहं जो लोग मीडिया, कम्यूनिकेशन, मार्केटिंग वर्कर और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल