Mangal And Venus Conjunction In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रह के साथ युति बनाते हैं। आपको बता दें कि मंगल और शुक्र ग्रह की सिंह राशि में युति बनने जा रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी वाणी में एक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। वहीं अगर आप विदेश में नौकरी या शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही इस आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, कला और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल और शुक्र की युति तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के आय में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको संतान संबंधी कोई समाचार मिल सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपके कोष में अच्छी वृद्धि होगी। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को मंगल और शुक्र की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में अटका धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं पारिवारिक माहौल अच्छा होगा और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल