Mars And Ketu Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ने 2 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं। जिससे तुला राशि में मंगल और केतु की युति से एक खतरनाक योग बना है। वहीं मंगल केतु शनि का त्रिकोण भी बनने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव देश- दुनिया और 12 राशियों पर क्या पड़ेगा, आइए जानते हैं…

देश पर पड़ेगा ये असर

वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु और केतु के राशि और नक्षत्र में गोचर से नकारात्मक घटनाओं जैसे अग्निकांड, महामारी , दुर्घटना, राजनीतिक उठापटक, जातिवाद, धार्मिक उन्माद आदि की भविष्यवाणी की जाती है। वहीं राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल से भ्रमण करते हैं। साथ ही केतु ग्रह की प्रकृति मंगल की तरह ही है। इसलिए यह दोनों ग्रहों जब भी युति बनती है, तो वह खतरनाक मानी जाती है।

वहीं आपको बता दें कि केतु 29 नवंबर को तुला राशि को छोड़ कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, लेकिन उससे पहले उग्रवादी और विस्फोटक घटनाएं हो सकती है। वहीं जो पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं तो उस समय जातिगत जनगणना और जातिगत जनगणना जोर पकड़ सकती है। वहीं मंगल और केतु की युति बनने से भारत में कश्मीर और उत्तर भारत में कुछ अप्रिय घटनाओं के योग बन रहे हैं। साथ ही अक्टूबर के महीने में कुछ आतंकवादी घटनाएं हो सकती है। वहीं राजनीतिक उठा -पटक के संकेत मिल रहे हैं जिससे शेयर बाजार पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है।

दुनिया पर पड़ेगा ये प्रभाव

मंगल और केतु की युति से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और खराब हो सकती है। साथ ही पाकिस्तान में धार्मिक हिंसा के योग बन रहे हैं। वहीं चीन की अर्थव्यवस्था में भी मंदी आने के योग हैं। कुलमिलाकर इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा सकती है। 

जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि: आप लोगों इस समय थोड़ा उतार- चढ़ाव देखना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही क्रोध की अधिकता रह सकती है। काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा है। 

वृष राशि: इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट या दुर्घटना हो सकती है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही इस सम शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के दूर रहें, अन्य़था नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि: आप लोगों को पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए खान- पान का ध्यान रखें। काम- कारोबार और नौकरी की दृष्टि से अच्छी है।

कर्क राशि : इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखें। साथ ही अगर आपको खांसी, गला या नाक के रोग हो सकते हैं। इसलिए संभलकर चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर य युति अच्छी है।

सिंह राशि: आप लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और साहस, पराक्रम की वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करेंगे। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि : इस राशि के लोगों को इस समय धन की हानि हो सकती है। वहीं वाणी पर संयम रखें। साथ ही पुराने रोग उभर सकते हैं। वाद- विवाद से बचें। 

तुला राशि: इस समय व्यर्थ की भागदौड़ लग सकती है। साथ ही यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसमें आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। नौकरी और कारोबार में परिवर्तन से बचें।

वृश्चिक राशि: आप लोगों को इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट और दुर्घटना के योग हैं। वहीं धन किसी को उधार नहीं देंं।

धनु राशि : इस राशि के लोगों को आय़ के लिहाज से मंगल और केतु की युति अच्छी है। इस समय आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं नई नौकरी के योग बन रहे हैं। साथ ही घर- परिवार में सुख शांति रहेगी।

मकर राशि : आप लोगों को मंगल और केतु की युति लाभदायक रहेगी। इस समय धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। लेकिन घर और कार्यस्थल पर थोड़ा कूल रहेंं।

कुंभ राशि: मंगल और केतु की युति से आप यात्राएं बहुत कर सकते हैं। मतलब किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य बनेंगे। पराक्रम की वृद्धि होगी।

मीन राशि: आपको इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। धनहानि हो सकती है। इसलिए निवेश नहीं करें। साथ ही पैसा उधार नहीं दें। वहीं कार्य- व्यवसाय में परिवर्तन नहीं करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल