Makar Sankranti 2023, Shubh Yog: आज पूरे देश में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन दान- स्नान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर जाते हैं। मतलब आज के दिन ही सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 जनवरी की रात लगभग 8 बजे के आस- पास मकर राशि में प्रवेश किया है। लेकिन मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सुबह यानी आज मनाया जा रहा है। क्योंकि पुण्य काल आज सुबह से ही शुरू हुआ है। आज के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. बहुत सी जगहों पर इसे ‘खिचड़ी’ और ‘उत्तरायण’ भी कहते हैं। वहीं इस दिन से खरमास की समाप्ति होती है और मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं महापुण्य काल- दान और पूजा विधि…

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat) 

वैदिक पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर आरंभ होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगा। वहीं अगर महा पुण्यकाल की बात करें तो सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि  पुण्यकाल और महापुण्यकाल में स्नान-दान करना शुभ होता है। मकर संक्रांति पर पुण्य और महापुण्य काल का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस समय आप सूर्य उपासना भी कर सकते हैं।

मकर संक्रांति पूजन विधि (Makar Sankranti 2023 Pujan Vidhi) 

इस दिन सूर्य देव की विशेष आराधना करनी चाहिए। इसलिए सबसे पहले सुबह स्नान करके लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य देव के बीज मंत्र और आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही खिचड़ी का भोग भगवान को लगाएं। वहीं इस दिन शाम को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमदों को तिल, कंबल और चावल का दान करें। ऐसा करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

मकर संक्रांति पर इन वस्तुओं का करें दान (Makar Sankranti daan 2022)  

मकर संक्रांति पर काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। काले तिल का संबंध शनि देव से है। इसलिए काले तिल के दान से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन नए अन्न, कम्बल, घी, वस्त्र, चावल, दाल, सब्जी, नमक और खिचड़ी का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है।

मकर संक्रांति वैदिक मंत्र ( (Makar Sankranti 2023 Vedic Mantra)

इस दिन सूर्य देव के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही सूर्य दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

1- ऊं  ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः 

2-ऊं  ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ऊं 

3- ऊं घृणिं सूर्य्य: आदित्य: 

4- ऊं  ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् … 

5. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घ्य दिवाकर:।