Makar Sankranti 2023 Date:मकर संक्रांति का शास्त्रों में विशेष महत्व है। इन दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर खरमास की समाप्ति होती है। साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। लेकिन इस दिन ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं वो कौन से कार्य हैं, जो इस दिन नहीं करने चाहिए…
जानिए, इस दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए
1- मकर संक्रांति के दिन बासी खाना नहीं खाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार बासी खाना खाने से व्यक्ति के अंदर नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है। साथ ही व्यक्ति के अंदर गुस्से भी अधिक आता है। इसलिए इस दिन खिचड़ी और तिल का सेवन करना चाहिए।
2- मकर संक्रांति के दिन किसी व्यक्ति को अपने द्वार से खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए। मतलब आप जरूरतमंद या किसी गरीब को कुछ न कुछ जरूर दें।
3- मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। मतलब इस दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं शराब, सिगरेट, गुटका आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
4- इस दिन दान- स्नान करने से पहले भोजन नहीं करना चाहिए।
5- मकर संक्रांति के दिन लड़ाई- झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द बोलना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।
इन कार्यों को करना चाहिए
- मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करना चाहिए।
- इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। इस दिन तर्पण करने से घर में पितृदोष दूर होता है।
- इस दिन गंगा में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाएं, तो उसका थोड़ा जल घर पर नहाते समय बाल्टी में डाल दें।
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी की रात को सवा 8 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 14 जनवरी की रात को ही मकर संक्रांति की शुरुआत होगी। साथ ही लेकिन उदयातिथि के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को ही मनाई जाएगी। वहीं पुण्यकाल भी 15 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजे तक रहेगा।