Lucky Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक भी माने जाते हैं। हिंदू धर्म में कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें, घर के मुख्य द्वार पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इन पौधों को लगाने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और वातावरण में शांति व सौभाग्य का वास होता है। साथ ही, इन्हें सही दिशा और तरीके से लगाने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जो घर के प्रवेश द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दिला सकते हैं।
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता का स्वरूप माना गया है। लगभग हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है, क्योंकि यह पौधा सबसे पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के मुख्य द्वार के पास या उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां अंदर प्रवेश नहीं कर पातीं।
मोगरा या चमेली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है। इसकी मनमोहक सुगंध से वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। साथ ही, इसे मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है।
बांस
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना या रखना अत्यंत शुभ होता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर करता है। मान्यता है कि 5 डंठल वाला बांस स्वास्थ्य, 7 डंठल वाला धन, और 9 डंठल वाला सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए, इसे सही दिशा और संख्या में रखने से घर में समृद्धि, खुशहाली और प्रगति का वास होता है।
नीम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर के मुख्य द्वार के पास पर्याप्त स्थान हो, तो उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में नीम का पेड़ लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। नीम का पेड़ स्वास्थ्य, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसके अलावा, एरेका पाम और स्नेक प्लांट भी घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
