ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के साथ में रेखा और चिह्नों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी रेखा और निशानों के बारे में जिनके हाथ में होने से व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक तो बनता है लेकिन उसका वैवाहिक जीवन कष्टमय मतलब उसकी जीवनसाथी के साथ पटरी नहीं खाती है। आइए जानते हैं ये ऐसी रेखा और निशानों के बारे में…

हाथ में कमल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में कमल का चिह्न होता है। वह व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। ऐसे लोगों के पास खूब जमीन- जायदाद होती है। साथ ही ये लोग थोड़े घमंडी भी होते हैं। लेकिन अगर अगर अंगूठे के ऊपर और तर्जनी के नीचे रेखाओं का जाल हो तो क्रोध से वैवाहिक जीवन में दिक्कत आती है। मतलब ऐसे लोगों छोटी- छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होता है।

होते हैं धनवान लेकिन वैवाहिक जीवन कष्टमय

स्वास्तिक का निशान जिन लोगों की हथेली में होता है। वह लोग कम उम्र में ही धन- दौलत के मालिक बन जाते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। लेकिन अगर विवाह रेखा फटी हो तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मतलब ऐसे लोगों का रिश्ता बार- बार टूटता है या फिर अगर विवाह हो भी जाएं तो वैवाहिक जीवन कष्टमय रहता है। साथ ही विवाह के बाद इन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वैवाहिक जीवन रहता है संघर्षमय

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक जिन लोगों की हथेली में त्रिभुज का निशान होता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं और ये लोग कम समय में ही धनवान बन जाते हैंं। ये लोग नए- नया आईडिआ का प्रयोग करके बड़े कारोबारी बन जाते हैं। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। लेकिन अगर हाथ में हृदय रेखा खंडित हो तो ऐसे लोग को शादी के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल