Krishna Janmashtami 2025 Chand Ka Time Delhi NCR, Mathura, Vrindavan, Lucknow, Jaipur, Patna, Mumbai Chandrodaya Ka Time: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में देर से निकलता है। इस दिन कान्हा के साथ-साथ चांद की भी पूजा की जाती है। बता दें कि सनातन धर्म में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन चांद कितने बजे निकलेगा।
जन्माष्टमी 2025 की तिथि
- भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट पर
- भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 16 अगस्त को रात 9 बजकर 35 मिनट पर
- कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि- 16 अगस्त 2025
जन्माष्टमी 2025 पूजा का मुहूर्त
- कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त – 16 अगस्त को तड़के 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
- कुल अवधि- केवल 43 मिनट
- मध्यरात्रि का क्षण – 16 अगस्त को सुबह 12:26 पर
जन्माष्टमी 2025 पर रोहिणी नक्षत्र का समय
- रोहिणी नक्षत्र आरंभ – 17 अगस्त को सुबह 4 बजकर 38 मिनट से
- रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 18 अगस्त को सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक
जन्माष्टमी की पूजा विधि
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मध्य रात्रि को 12 बजे के बाद कान्हा जी का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें साफ और नए वस्त्र पहनाएं। फिर मुरली, मुकुट, बाजूबंद आदि सजाकर इत्र लगाएं और श्रृंगार पूरा करें। इसके बाद माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें। शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और धूपबत्ती भी जलाएं। अब उन्हें झूले में झुलाएं और भजन-कीर्तन करें।अंत में आरती करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान या दक्षिणा अर्पित करें।
जन्माष्टमी 2025 पर चांद निकलने का समय
जन्माष्टमी के दिन चांद निकलने का समय रात 11:32 बजे है।
दिल्ली में चांद कितने बजे दिखेगा
दिल्ली में जन्माष्टमी का चांद रात 11 बजकर 32 मिनट पर दिखाई देगा।
नोएडा में चांद कितने बजे दिखेगा
नोएडा में जन्माष्टमी का चांद रात 11 बजकर 31 मिनट पर दिखाई देगा।
मथुरा-वृंदावन में चांद कितने बजे दिखेगा
मथुरा में जन्माष्टमी का चांद रात 11 बजकर 33 मिनट पर दिखाई देगा।
कृष्ण जन्माष्टमी पर चांद कितने बजे निकलेगा 2025 (Janmashtami Par Chand Nikalne Ka Time 2025)
मथुरा-वृंदावन – 11:33 PM
नई दिल्ली – 11:32 PM
नोएडा – 11:31 PM
गुरुग्राम – 11:33 PM
चण्डीगढ़ – 11:28 PM
मुंबई – 12:13
चेन्नई – 11:55 PM
जयपुर – 11:42 PM
हैदराबाद – 11:53 PM
बेंगलुरु – 12:06 PM
अहमदाबाद – 12:05 PM
कोलकाता – 11:00 PM
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।