Janmashtami 2022: मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि के समय चंद्रमा जब वृषभ राशि में थे, तब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर ध्रुव और वृद्धि योग भी बन रहे हैं। इन योगों में भगवान कृष्ण की पूजा करने का कई गुना फल प्राप्त होता है। जन्माष्टमी पर लोग कृष्ण भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को तरह- तरह से सजाते हैं, उनका श्रंगार करते हैं। आइए जानते किस राशि के जातक को कैसा श्रृंगार करना चाहिए।
मेष राशि: आप लोगों कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। मान्यता कि कृष्ण का शृंगार लाल वस्त्रों से करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशी आती है। साथ ही आप लोगों को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
वृष राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण के बाल गोपाल रूप का श्रृंगार चांदी की वस्तुओं से करना चाहिए। ऐसा करने से वृषभ राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार लहरिया प्रिंट वाले वस्त्रों से करना चाहिए. ऐसा करने से मिथुन राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार सफेद रंग के वस्त्रों से करना शुभ फलदायी माना गया है। क्योंकि आप लोगों के राशि स्वामी चंद्र देवता है। भगवान को दूध व केसर का भोग लगाएं।
सिंह राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना शुभ होता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। साथ ही भगवान को अष्टगंध का तिलक भी लगाएं।
तुला राशि: भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार आप लोगों को केसरिया रंग के वस्त्रों में करना चाहिए। इसके बाद भगवान को घी से बनी मिठाईयों का भोग भी लगाएं।
वश्चिक राशि: भगवान कृष्ण का श्रृंगार जन्माष्टमी के दिन आप लोगों को लाल रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं। पंचामृत से कृष्ण का अभिषेक करें वहीं ऐसा करने से भगवान कृष्ण सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
धनु राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। वहीं भगवान कृष्ण को पीले रंग की मिठाई ही भोग में चढ़ाई जानी चाहिए।
मकर राशि: जन्माष्टमी के मौके पर मकर राशि के व्यक्ति कान्हा को नारंगी रंग की पोशाक पहनाएं और मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कुंभ राशि: आप लोगों को कृष्ण का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना बेहद शुभ फलदायी है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको यश और वैभव की प्राप्ति होगी।
मीन राशि: आप लोगों को भगवान कृष्ण का पितांबर रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। साथ ही उन्हें पीले रंग के कुंडल पहनाने चाहिए। ऐसा करने से आप पर श्री कृष्ण की कृपा सदा बनी रहेगी।
