मथुरा में आज प्रभु श्री कृष्ण ने जन्म लिया। एक साथ सभी ने कहा— नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…। इसी के साथ श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हो गया जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। कृष्ण के 5246वें जन्मदिन पर देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी पूजा हुई और कान्हा को दूध—दही—शहद—चंदन से स्नान कराया गया।

वहीं दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कान्हा को दूध से स्नान कराया। जबकि मुंबई में फिल्मी सितारों ने भी दही हांडी में जोश दिखाते हुए बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान ने जहां अपने बंगले मन्नत के सामने दही हांडी फोड़ी वहीं शिल्पा ने बेटे वियान राज कुंद्रा की दही हांडी फोड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मथुरा से सांसद हेमामालिनी भी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हरे राम हरे कृष्णा भजन गाते दिखीं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी अपने बेटे आजाद को पीठ पर बैठा कर दही हांडी किया।

आरती कुंज बिहारी की…जन्माष्टमी व्रत को इस आरती से संपन्न करें

Live Blog

00:45 (IST)25 Aug 2019
Jaipur Me Nand Gopal

Image

00:39 (IST)25 Aug 2019
कान्हा के जन्म के बाद दिल्ली के ईस्कॉन मंदिर का दृश्य
00:29 (IST)25 Aug 2019
मुंबई के इस्कॉन मंदिर से सीधी तस्वीर, राधे कृष्ण का मनमोहक स्वरूप

Image

00:24 (IST)25 Aug 2019
मथुरा: बाल गोपाल को कराया जा रहा दूध से स्नान
00:21 (IST)25 Aug 2019
Vrindawan: श्री बांकेबिहारी लाल की जय

Image

00:20 (IST)25 Aug 2019
अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में जन्म के बाद राधे कृष्ण का अद्भुत स्वरूप

Image

00:20 (IST)25 Aug 2019
हाथी, घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की

00:12 (IST)25 Aug 2019
मथुरा के बाल गोपाल के दर्शन कीजिए, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं
00:10 (IST)25 Aug 2019
मथुरा के बाल गोपाल के दर्शन कीजिए, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं
00:06 (IST)25 Aug 2019
Mathura I Dwarikadheesh LIVE

23:55 (IST)24 Aug 2019
वृंदावन के प्रेम मंदिर का कुछ यूं है नजारा

23:55 (IST)24 Aug 2019
दही मटकी फोड़ते देखिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को
23:50 (IST)24 Aug 2019
दिवाली की तरह जगमगाया गुजरात का द्वारका मंदिर, देखें तस्वीरें

23:47 (IST)24 Aug 2019
सिर्फ 5 सेकेंड में इन लड़कों ने फोड़ी दही मटकी
23:45 (IST)24 Aug 2019
भगवान द्वारिकाधीश का दुग्धाभिषेक होता हुआ

23:36 (IST)24 Aug 2019
श्रीमद्भागवत में कृष्ण ने कहा है— मथुरा मेरा प्रिय स्थल है

कृष्ण का 5246वां जन्मदिन आज पूरी दुनिया मना रही है। भगवान कृष्ण के वस्त्र को मृगांक गौमुदी कहा जाता है।

23:24 (IST)24 Aug 2019
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा से जन्म से ठीक पहले राधे कृष्ण की तस्वीर

Image

23:07 (IST)24 Aug 2019
अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में नन्हे कान्हा के रूप में छोटे बच्चे
22:59 (IST)24 Aug 2019
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कराया कान्हा को दूध से स्नान

Image

22:50 (IST)24 Aug 2019
वडोदरा में जन्माष्टमी पर 1200 स्कूली बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में सामूहिक प्रदर्शन करते हुए——

Image

22:38 (IST)24 Aug 2019
आरती कुंज बिहारी की...

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। आज पूरे भारत में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं और आधी रात को श्री कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो माह की अष्टमी को आधी रात में हुआ था। इसी कारण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा आधी रात को किये जाने की परंपरा रही है। कृष्ण के जन्म के बाद उनका सुंदर श्रृंगार किया जाता है, लोग उन्हें झूला झुलाते हैं और विधिवत पूजा की जाती है। आखिरी में कान्हा की आरती के साथ पूजा संपन्न होती है।

22:19 (IST)24 Aug 2019
वर्ली मुंबई में जन्माष्टमी पर इस तरह लोगों ने दही हांडी का मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
22:05 (IST)24 Aug 2019
जन्माष्टमी पर दही हांडी की खूबसूरत छटा
21:30 (IST)24 Aug 2019
जन्माष्टमी पर फिटनेस स्टाइल में पॉवर गरबा
21:10 (IST)24 Aug 2019
अलग-अलग झांकियों का लोगों ने ऐसे किया स्वागत

मथुरा शहर में आज दो अलग-अलग झांकियां निकाली गई, जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों, उनकी लीलाओं, जीवन दर्शन संबंधित तथा अन्य देवी-देवताओं की भी झांकियां निकाली गईं।  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा एवं व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। आगरा रेंज व जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार संपर्क में बने रहकर पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे। 

20:58 (IST)24 Aug 2019
Live From Iskcon Vrindavan: हरे राम हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे हरे

20:57 (IST)24 Aug 2019
Dahi Mataki, Janmashtami Update: आमिर खान ने बेटे आजाद को पीठ पर लेकर कराई दही मटकी

Image

20:33 (IST)24 Aug 2019
दही हांडी फोड़ते शाहरुख खान
20:23 (IST)24 Aug 2019
मथुरा में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं का लगा तांता

जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जल्द से जल्द कान्हा की एक झलक पा लेने की चाहत में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की ओर जाते नजर आए।  ब्रजवासी भी कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने में किसी से पीछे नहीं रहे। इसीलिए पूरी मथुरा नगरी को विशिष्ट प्रकार से सजाया गया। एक दर्जन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष मंच बनाए गए। पूरे शहर में जगह-जगह भोग-प्रसाद की छबीलें लगाई गई। ब्रज के घर-घर में व्रत रखकर खुशियां मनाई गई।  श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृन्दावन के ठा. गोदारंगमन्नार मंदिर, इस्कॉन के कृष्ण-बलराम मंदिर आदि अनेक मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था। 

20:14 (IST)24 Aug 2019
मुंबई के गिरगांव स्थित ईस्कॉन मंदिर में कृष्णभक्तों का उमड़ा सैलाब
20:00 (IST)24 Aug 2019
मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हेमा मिलानी ने हरे राम हरे कृष्णा गाया

जन्माष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने हरे राम हरे कृष्णा गाया। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hare Krishna! #hemamalini #janmashtami

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

19:51 (IST)24 Aug 2019
मुरादाबाद के राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
19:35 (IST)24 Aug 2019
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मुख्य आयोजन आज, झांकी होगी खास

प्रेम के आराध्य भगवान कृष्ण की झांकी इस बार कुछ खास होगी। इस बार श्रीकृष्ण आराध्य मृंगाक कौमुदी (चन्द्रप्रभा) की आभा लिए पोशाक में दिखेंगे। भगवान पोशाक धारण कर पुष्प तेजोमहल में विराजमान होंगे।