Akhand Samrajpati Yoga: व्यक्ति की हथेली में कुछ ऐसा रेखाएं और चिह्न होते हैं, जिनका विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व, भविष्य और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे शुभ योग होते हैं। जिसका प्रभाव उसके जीवन पर रहता है। यहां हम ऐसे ही एक योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है अखण्ड साम्राज्यपति योग, यह योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, वह व्यक्ति राजओं जैसी जिंदगी जीता है, उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। ऐसे व्यक्ति दानी भी होते हैं। आइए जानते हैं हाथ में कहां बनता है यह योग और इससे मिलने वाले लाभ…
हाथ में यहां बनता है अखण्ड साम्राज्यपति योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबन्ध पर मत्स्याकार बनाकर शनि पर्वत से मिलती हो तथा सूर्य रेखा लंबी, पतली , स्पष्ट हो और चंद्र पर्वत के पलती रेखा निकलकर बुध पर्वत को स्पर्श करती हो। साथ ही सूर्य, शनि और शुक्र के पर्वत पूर्ण विकसित हों, तो उसके हाथ में अखण्ड साम्राज्यपति योग होता है।
मिलता है धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख
जिस व्यक्ति का जन्म इस योग में होता है, वह अपने जीवन में समस्त प्रकार के ऐश्वर्य तथा भोगों करता है। सथ ही अपने कार्यों से विश्व विख्यात होता है। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैंं। साथ ही अपने दम पर समाज में काम कमाते हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ इन लोगों के पास अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र से ही अच्छी अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता पाते हैं। धन वैभव की भी इनके पास कमी नहीं रहती है।
होते हैं राजनेता या समाज सुधारक
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है। वह व्यक्ति समाज सुधारक या बड़ा राजनेता होता है। साथ ही इन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं ये लोग साहसी और पराक्रमी भी होते हैं। ये लोग समाजिक भी होते हैं और समाज के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा भी लेते हैं।