Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav Gana: भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। इन्होंने कई हिट फिल्में और गाने दिये हैं। इनके काफी गानों को यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज भी मिल चुके हैं। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट रह चुके खेसारी लाल का हाल ही में रिलीज हुआ ‘बिस्कुट डुबाके’ (Biscuit Duba Ke Song) गाना काफी पॉपुलर हुआ। खेसारी अपने फिल्मी गानों ही नहीं भक्ति गानों के लिए भी काफी जाने जाते हैं। देखिए यूट्यूब पर इसके कौन कौन से भक्ति सॉन्ग (Bhakti Song) हुए काफी पॉपुलर…
यूट्यूब पर Khesari Bhakti Song डालने पर उनका ‘चुनरिया लेले अईहा’ गाना सबसे पहले नजर आता है। इस गाने में खेसारी मां की भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना खेसारी लाल यादव ने गाया है इसके लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है। आप भी सुनिए चुनरिया लेले अईहा एल्बम का ये सुपरहिट भक्ति सॉन्ग…
खेसारी का एक और भक्ति गाना जिसे यूट्यूब पर करीब 7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल हैं ‘दुआरा जगराता होई’। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक आशिष वर्मा और लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह के हैं।
‘नीम के पतिया डोले’ देवी गीत ने भी सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया था। इस गाने को गाया खेसारी ने है, इसके लिरिक्स पवन पांडे के हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। यूट्यूब पर इस गीत को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खेसारी के माई बोलवेली एल्बम के कई गीत काफी फेमस हुए। जिसमें ‘नजर ना लग जाई’ गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने को यूट्यूब पर 3 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। लिरिक्स पवन पांडे और म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। आप भी सुनिए मां की भक्ति में रंग देने वाला ये खूबसूरत गीत…
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

