Khesari Lal Yadav Song, Gana, Geet, Bhakti, Video: शायद ही कोई तीज त्योहार ऐसा हो जब भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Song) की तरफ से कोई गाने रिलीज नहीं किये गये हों। होली, दिवाली, महाशिवरात्रि (Maha Shivratri), छठ, रक्षाबंधन जैसे कई बड़े त्योहारों पर भोजपुुरी के कई गाने लोगों के लिए निकाले जाते हैं। जो इन त्योहारों के जश्न में चार चांद लगा देते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाई जायेगी। वैसे तो हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पड़ती है लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्थी का ज्यादा महत्व माना गया है। खेसारी लाल यादव के महाशिवरात्रि पर आये बोल बम गीतों ने पिछले साल खूब धमाल मचाया।
वैसे तो इस खास मौके पर कई गायकों ने अपने गाने रिलीज किये। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद खेसारी लाल और पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों को किया गया। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का शिवरात्रि से संबंधित ‘जेसीबी छोरी देवघर चली जी’ गाना शिव भगवान को लेकर उनके भक्तों की श्रद्धा को बयां कर रहा है। आप भी देखिए इस शानदार गीत को…
खेसारी लाल के इस गाने को वेव म्यूजिक ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अप्लोड किया है। गाने में खेसारी लाल यादव गेरुआ रंग की टीशर्ट पहने बिल्कुल कांवड़ियों के रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। यह गाना किसी को भी अपनी धुन पर झूमने के लिए मजबूर कर सकता है।
‘बोलबम से चुड़िया लेले अईहा’ गीत खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है।
खेसारी लाल यादव का बोल के बोल बम गाना महाशिवरात्रि के समय में आया था। जिसमें खेसारी शिव की भक्ति में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है।
खेसारी लाल यादव का ये गीत भी महाशिवरात्रि के मौके पर आया था। इसमें उनके साथ चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। खेसारी के इस गाने को 65 लाख के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।
चला ना देवघर हो जाए पूरा मिशन…महाशिवरात्रि पर आये इस गीत को पवन पांडे ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर पिंटू शाह हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ‘दुल्हा हमके देदी ड्राइवरवा’ गाना भोले भोले बोलीं एल्बम का है। जिसके व्यूज डेढ़ करोड़ के आस पास हैं। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अविनाष झा घुंघरू हैं।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
