Karwa Chauth 2025 Ka Paran Kab Hai: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह आज यानी 10 अक्तूबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्र देव की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलने से इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ पर व्रत खोलने की सही विधि और शुभ समय क्या है…

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Shubh Muhurat)

  • शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
  • करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
  • करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

करवा चौथ व्रत का पारण कब किया जाएगा? (Karwa Chauth 2025 Ka Paran Kab Hai)

करवा चौथ व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाता है। मान्यता है कि बिना चंद्र दर्शन के व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर चंद्र उदय का बेसब्री से इंतजार करती हैं। जैसे ही चंद्रमा दिखाई देता है, सुहागिन महिलाएं छलनी से चंद्र दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करती हैं और फिर अपने पति के हाथों से जल या मिठाई ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सौभाग्य बना रहता है।

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 Ka Chand Kitne Baje Niklega)

पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है।

पारण में क्या खाएं? (Karwa Chauth 2025 Paran Me Kya Khana Chahiye)

करवा चौथ का व्रत पूरा दिन निर्जला रहने के कारण शरीर पर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए पारण के बाद हल्का और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है। व्रत खोलते समय नारियल पानी या जूस पी सकते हैं। इसके बाद हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया या सूप लेना पाचन के लिए लाभदायक रहता है। इस बात ध्यान रखें कि पारण के बाद भारी भोजन, तली-भुनी चीजें, अधिक मिठाई या कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें।

करवा चौथ 2025 व्रत पारण की विधि (Karwa Chauth 2025 Ka Paran Kaise Kare)

करवा चौथ का व्रत खोलने से पहले पूजा की थाली तैयार करें। थाली में जल से भरा गिलास, दीपक, रोली, अक्षत, करवा, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री रखें। व्रत पारण के लिए चंद्रमा के दर्शन जरूरी होते हैं, इसलिए महिलाएं चंद्र उदय का इंतजार करती हैं। चंद्रमा के निकलने के बाद सबसे पहले भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, करवा माता और चंद्र देव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें और मिठाई या हलवा जैसे भोग लगाएं। चंद्र दर्शन के बाद महिलाएं छलनी से पहले चंद्रमा को देखती हैं, फिर अपने पति का चेहरा निहारती हैं और उनके दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना करती हैं। इसके बाद पति के हाथों से जल या कुछ मीठा ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है। व्रत खोलने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें