July 2020 Monthly Rashifal, (July Monthly Horoscope), मासिक राशिफल जुलाई 2020: मेष राशि: मेष राशि के जातकों को जुलाई के महीने में उनके मान को हानि पहुंच सकती हैं, इसीलिए कोई भी गलत कार्य करने से बचें। शुक्र आपके दूसरे भाव में उपस्थित रहेगा, जिसकी वजह से परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। इस माह अपने भाइयों का सहारा बनें और उनकी हर संभव सहायता करें। इसके अलावा आपके तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। इस माह आपका आचरण काफी धार्मिक होगा और आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। फरवरी महीने में समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपका नाम भी होगा। इस महीने स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक जीवन, इन तीनों ही मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा, तभी आप हर स्थिति में जीत हासिल कर पाएंगे।

वार्षिक कुंडली 2020 – पाएं कुंडली आधारित 2020 का भविष्यफल

उपाय- मंगल के बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का प्रतिदिन 108 की संख्या में जाप करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी में शुक्र देव की कृपा जमकर बरसेगी और यही नहीं, इस महीने मंगल और शनि का साथ भी आपको मिलेगा। इस माह में आपकी कुछ यात्राएं भी होंगी, जो काफी लाभ देने वाली साबित होंगी। आप अपने परिवार में किसी नए सामान जैसे कोई गैजेट या जरूरत की सामग्री आदि की ख़रीददारी इस महीने कर सकते हैं। स्वास्थ की बात करें तो आपका स्वास्थ्य फरवरी में काफी हद तक ठीक रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी समस्याओं को नाकारा नहीं जा सकता। कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और वे चाहते हुए भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सामान्य रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना काफी हद तक सुकून देने वाला साबित हो सकता है।

उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद अवश्य लें, और उन्हें शुक्रवार के दिन कोई मिठाई खाने को दें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक जुलाई महीने में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। करियर में भी उन्हें व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्य की वजह से थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले अपने स्वास्थ्य को महत्व दें और काम के बीच-बीच में शरीर को आराम का समय भी समय दें। इस महीने आपको सरकारी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति से नहीं उलझना चाहिए, नहीं तो परेशानियाँ आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में अपने आत्म बल को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें और माता पिता के स्वास्थ्य की देखभाल करें। कार्यक्षेत्र में अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस राशि के छात्रों द्वारा किये जाने वाले कोई शोध कार्य सफल हो सकता है। जुलाई में आप पर मानसिक तनाव हावी रह सकता है।

उपाय- बुध देव को प्रसन्न करने के लिए बुध देव के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधात नमः का जाप करें और इसके साथ-साथ हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

कर्क राशि: जुलाई का महीना कर्क राशि वाले जातकों के लिए काफी बेहतर रह सकता है। यदि स्वास्थ्य को छोड़ दिया जाए, तो बाकि सभी क्षेत्रों में लगभग आपके लिए अनुकूल परिणामों की उम्मीद की जा सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़े कमजोर पड़ेंगे। इसलिए स्वस्थ्य पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना है। इस महीने आपकी कुछ यात्राएं हो सकती हैं, जो आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगी। इस माह व्यापार में मज़बूती आएगी और आपके कार्य में स्थायित्व आएगा। इसके अलावा आप में आलस्य की बढ़ोतरी होगी और आप के हाथ से कुछ बड़े मौके जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके भाई बहनों में से कोई विदेश यात्रा पर जा सकता है।

उपाय- बृहस्पतिवार का व्रत रखें तथा अपनी जेब में पीले रंग का रुमाल सदैव रखें।

सिंह राशि: जुलाई महीने में सिंह राशि वालों के कई कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मबल के बदौलत आपको सफलता मिल सकती है। इस माह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया चलेगा और आप को सुकून मिलेगा। आपको अपने छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। महीने का उत्तरार्ध आपके पिताजी के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं होगा, लिहाजा उनका ध्यान रखें। कार्य से जुड़ी कुछ अटकी परियोजनाएं वापस शुरू होंगी और इस महीने आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

उपाय- अपने पिता की सेवा करें और उनका सम्मान करें तथा मस्तक पर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएँ।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को इस महीने अपने काम और स्वास्थ्य पर फोकस करना चाहिए पारिवारिक जीवन तथा दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस माह कार्यक्षेत्र में आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी तथा यात्रा पर जाने के मौके प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में आपके पिताजी का व्यवहार काफी अनुकूल होगा और आपकी उनसे निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। वहीं आपकी संतान इस दौरान काफी भावुक और समझदार होगी। कुल मिलाकर जुलाई का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा।

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें और साथ ही साथ दुर्गा चालीसा का भी नियमित रूप से पाठ करें।

तुला राशि: जुलाई में शुक्र तुला राशि वालों के अष्टम भाव में रहेगा, जिसकी वजह से आपमें वासनापरक विचारों की वृद्धि हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस माह समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए मर्यादित आचरण करें। कार्यस्थल पर भी आपको किसी के प्रति दुर्भावना का शिकार होने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी काम में अति आत्मविश्वास प्रकट ना करें, नहीं तो ऐसा करना आपके विरूद्ध जा सकता है। आप इस माह धार्मिक रहेंगे और कुछ धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। विरोधियों पर इस महीने आप जीत हासिल करेंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कुल मिलाकर जुलाई का महीना आप के पक्ष में जाता हुआ नज़र आ रहा है।

उपाय- सूर्य आराधना करें और शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें।

वृश्चिक राशि: जुलाई 2020 का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक सपने की तरह होगा। जहाँ इस माह आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगह पर आपको निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। कह सकते हैं कि आपके जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी और आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियाँ मिलेंगी, जिसके बाद आपको सफलता मिल सकती है। धीरे-धीरे आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन और दांपत्य जीवन के लिए भी यह माह बेहतरीन रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में समस्याओं के बादल छाए रहेंगे। भाई बहनों का समर्थन प्राप्त होगा। वहीं आप अपने विरोधी पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा सचेत रहें। इस दौरान कुछ यात्राएं संभावित दिखाई दे रही हैं।
उपाय- बुधवार की शाम के समय किसी मंदिर में काले तिल तिल दान करें।

धनु राशि: धनु राशि के कुछ जातक इस महीने को पारिवारिक जीवन का निर्वाह बहुत अच्छे से करेंगे। इसके अलावा करियर के क्षेत्र में यह महीना बेहतरीन साबित होगा। अपने दांपत्य और पारिवारिक जीवन पर आपको इस महीने विशेष फोकस करना होगा, तभी आप सुकून से रह पाएंगे। हालांकि कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। इस महीने यात्राएं बेहद कम होंगी, लेकिन आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले आपको पूरी तैयारी करनी होगी, नहीं तो आपको कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।

उपाय- किसी मंदिर में जा कर काले तिल, उड़द तथा काले तिलों का दान करें और साथ ही साथ सूर्य अष्टक का पाठ करें।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस माह मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आर्थिक पक्ष चुनौती भरा रहेगा, क्योंकि आपके खर्चे बेतहाशा होंगे, जिन पर नियंत्रण पाना मुश्किल होगा। इसके अलावा आपके कुछ विरोधी भी सर उठा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी इस महीने आपको परेशानी में डाल सकता है। इन तीनों क्षेत्रों को अगर आप संभाल लेंगे, तो बाकी सभी क्षेत्रों से आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने की जाने वाली यात्राएं सफलता दायक रहेंगी। प्रेम जीवन के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। जुलाई में आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

उपाय- भाग्य को मजबूत बनाने के लिए बुध देव के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें। ग़रीबों की सेवा करें और शनिवार के दिन विकलांगों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि: जुलाई का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए आमदनी के मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार से आर्थिक लाभ मिलेगा। शुक्र देव की कृपा इस महीने आप पर जमकर बरसेगी और आप जीवन में सभी प्रकार के सुखों का आनंद लेंगे। परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और अपने घर वालों को आप समय देंगे। इस माह अधिक यात्राएं नहीं होंगी। पंचम भाव पर अत्यधिक पाप ग्रहों के प्रभाव से प्रेम जीवन की नैया डोलने लगेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके जीवनसाथी के लिए यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आप थोड़े कमजोर हो सकते हैं।

उपाय- शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को जुलाई में करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप व्यापार में हैं तो इस दौरान आपका बिज़नेस पार्टनर आपके विरुद्ध जा सकता है। इस माह में आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिहाज से जुलाई का महीना अधिक अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि शनि देव की दृष्टि आपके पंचम भाव पर है, जिसकी वजह से आपकी पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो यह महीना अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो उसके लिए समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य पर नजर डालें तो थकान आपके शरीर की बीमारियों का कारण बन सकती है। इसीलिए सेहत का ध्यान रखें।

उपाय- शनिवार के दिन शनि देव की उपासना करें और छाया दान अवश्य करें।

2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)