Millionaire Palmistry: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर फलित किया जाता है। वैसे ही हस्तरेखा में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्नों और लकीरों के आधार पर फलित किया जाता है। वहीं व्यक्ति के हाथ में मौजूद निशानों और रेखाओं से उसके करियर, वैवाहिक जीवन और सेहत के बारे में जान सकते हैं। वहीं  हमारी हथेली में कई तरह के चिह्न बनते हैं और हर निशान का अलग-अलग अर्थ होता है। इन्हीं निशानों में से एक हैं वर्ग और त्रिभुज का निशान। वर्ग और त्रिभुज का निशान बहुत कम लोगों के हाथ में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में…

2026 की शुरुआत में बनेंगे मालव्य समेत 3 राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

सूर्य पर्वत पर वर्ग और त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत पर वर्ग या त्रिभुज का चिह्न बन रहा है तो आप आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। साथ ही समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऐसे लोग समाज में अच्छा कार्य करते हैं और सामाजिक स्तर पर भी अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। यह लोग साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी काफी ऊंचा पद प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।

शनि पर्वत पर वर्ग और त्रिभुज का चिह्न

अगर हथेली पर मौजूद शनि पर्वत पर वर्ग और त्रिभुज का चिह्न बन रहा है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। शनि पर्वत पर यह निशान व्यक्ति को कई समस्याओं से बचाता है। बिजली, अग्नि, जानवर आदि से यह वर्ग का निशान व्यक्ति की रक्षा करता है। साथ ही ऐसे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े कारोबारी हो सकते हैं। 

बुध पर्वत पर वर्ग और त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर हथेली पर मौजूद बुध पर्वत पर वर्ग और त्रिभुज का चिह्न है तो ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है, वहां अपने भविष्य को अच्छे से मजबूत करता है। इनको कभी धन की समस्या नहीं होता है और व्यापार में अच्छी सफलता के साथ सम्मान भी प्राप्त करता है। वहीं ये लोग ज्योतिषी, गणितिज्ञ, बैंकिंग, मार्केटिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में शांत बने रहते हैं।

2026 की शुरुआत में नजदीक आएंगे शुक्र और मंगल देव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल