Shankh Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और चिह्नों से उसके नेचर और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हाथ में कई प्रकार के पर्वत होते हैं, जिसमें प्रमुख पर्वत शुक्र, शनि और सूर्य होते हैं। वहीं इन पर्वत के आस- पास कुछ खास योगों का भी निर्माण होता है, जिनका विश्लेषण करके व्यक्ति के भविष्य और भूत के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है। कि व्यक्ति कि आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। यहां हम बात करने जा रहे हैं शंख योग के बारे में, आपको बता दें कि जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है। वह व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है। साथ ही जीवन में हर सुख को पाता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है ये लोग और इसके लाभ…

जानिए हाथ में कैसे बनता है शंख योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि शुक्र पर्वत का क्षेत्र विस्तृत हो और उससे एक रेखा शनि पर्वत पर और दूसरी सूर्य पर्वत पर जाती हो, तो शंख योग बनता है।

होते हैं अकूत धन-संपत्ति के मालिक

शंख पर्वत जिन व्यक्तियों के हाथ में होता है। वह व्यक्ति जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही जीवन उसका आनंद के साथ कटता है। वहीं उसकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहती है। साथ ही वह  लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। वहीं ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में शांत रहते हैं। साथ ही मुश्किलों का आसानी से हल निकाल लेते हैं।

जीवनसाथी मिलता है सुशील और सुंदर

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के साथ में शंख योग होता है। उन लोगों को जीवनसाथी सुशील और सुंदर मिलता है। साथ ही उनका व्यक्तित्व शानदार होता है। वहीं ये लोग साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। ये लोग भगवान पर पूर्ण भरोसा रखते हैं। ये लोग मधुरभाषी होते हैं। साथ ही ये लोग दानी भी होते हैं।

भौतिकता और आध्यात्मिकता का होता है समन्वय

शंख योग जिन लोगों के हाथ में होता है। ये इसके अंदर भौतिकता और आध्यात्मिकता का अच्छा समन्वय होता है। ये लोग आध्यात्म से भी जुड़े होते हैं और भौतिक वस्तुओं का भी खूब इस्तमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल