Neechabhang Rajyog: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ का विश्लेषण करके उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसे राजयोग होते हैं, जो व्यक्ति को धनवान और वैभव प्रदान करते हैं। यहां हम ऐसे ही राजयोग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है नीचभंग राजयोग, यह राजयोग तब बनता है जब हाथ में शुक्र वलय हो और उस पर क्रास का निशान हो तो नीच भंगराज योग बनता है। आइए जानते हैं इस योग के होने से व्यक्ति को लाइफ में क्या प्राप्त होता है।

ऐसे लोग कम समय में बनते हैं धनवान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में यह राजयोग होता है। वह व्यक्ति कम छोटी सी उम्र में ही धनवान बन जाता है। क्योंकि ऐसे लोग थोड़े रिस्की स्वभाव के होते हैं और ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। वहीं ये लोग बुद्धि से तेज होते हैं। साथ ही हर काम को बहुत मेहनत के साथ करते हैं।

व्यापार में कमाते हैं खूब नाम और शौहरत

हस्तरेखा अनुसार यदि बुध वलय हो पर चंद्रमा से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक पहुंची हो, तो भी नीच भंग राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे लोग बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही इन लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। ये लोग भगवान पर पूर्ण भरोसा रखते हैं। साथ ही ये लोग अपनी दम पर मुकाम हासिल करते हैं।

व्यक्तित्व होता है बहुत आकर्षक

यदि हाथ के मध्य में स्वस्तिक का निशान हो और मध्यमा उंगली के तीनों ही पर्वतों पर काले तिल का चिह्न हो तो भी नीचभंग राजयोग बनता है। वहीं अगर ये राजयोग जिन व्यक्तियों के हाथ में बन रहा हो तो ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग जीवन में कभी धन को लेकर दुखी नहीं रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल