Horoscope Today, July 16, 2019, Chandra Grahan or Lunar Eclipse July 2019 effects on zodiac sign: चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima) आज एक साथ पड़ रहे हैं। जिस कारण सभी राशि वालों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण का सूतक शाम 4:30 बजे से शुरु हो जायेगा। सूतक के दौरान भी कुछ खास सावधानियां बरतनी होगी। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ तो कुछ के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ तो बाकी राशियों के आर्थिक मामलों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। यहां जानें अपना आज का आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल…

मेष(Aries): Finance Horoscope: आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कर्ज बढ़ने के आसार हैं। अचानक से खर्चे बढ़ने से आपको परेशानी महसूस होगी। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचें। Love Horoscope: लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार कर पाएंगे। संतान सुख देगी। मानसिक शांति रहेगी। Health Horoscope: स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा नहीं तो तबीयत बिगड़ सकती है। हल्का और पौष्टिक खाना ही खाएं। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

वृषभ(Taurus): Finance Horoscope: इस राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर धन खर्च करें। वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा। नया काम शुरु करने से बचें। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद न करें। Love Horoscope: इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का मन कर सकता है। रोमांटिक डेट का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों के साथ संबंधों में सौहार्द आयेगा। Health Horoscope: इस राशि के जातकों को स्किन समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी चीजें न खाएं जिससे की चर्म रोग जैसी समस्या उत्पन्न हो या इसे बढ़ावा मिले।

मिथुन(Gemini): Finance Horoscope: आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है कभी लाभ तो कभी नुकसान की स्थिति बन सकती है। इसलिए जोखिम लेने से बचें। नए काम की शुरुआत भी इस समय न करें तो उचित होगा। Love Horoscope: प्रेमी की वजह से मानसिक अशांति हो सकती है। लड़ाई झगड़े काफी ज्यादा रहने वाले हैं। लव लाइफ में किसी तीसरे के आने से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। Health Horoscope: मानसिक स्थिति कुछ खराब रह सकती है। इसलिए तनाव लेने से बचें। योग और ध्यान की सहायता से अपने को फिट रखने की कोशिश करें। दिल के मरीजों के लिए व्यायाम जरूरी है।

कर्क(Cancer): Health Horoscope: यातायात करते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी अनहोनी के आसार दिखाई दे रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गरीबों को भोजन कराएं।

Live Blog

15:54 (IST)16 Jul 2019
कर्क(Cancer): निवेश करते समय बरतें सावधानी

Finance Horoscope: पैसों की तंगी महसूस होगी। जरूरी कार्यों में ही धन खर्च करें। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। Love Horoscope: जीवन साथी की तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। माता-पिता का किसी जरूरी काम में सहयोग मिलेगा। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ नहीं है। लेकिन पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

15:21 (IST)16 Jul 2019
सिंह(Leo)

Finance Horoscope: आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का सोच सकते हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। विदेश से जुड़े मामलों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है। Love Horoscope: सिंह राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। आपसी संबंधों में मजबूती आयेगी। मित्र के सहयोग से सारे काम बनेंगे।

14:53 (IST)16 Jul 2019
सिंह लव राशिफल...

Love Horoscope: सिंह राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। आपसी संबंधों में मजबूती आयेगी। मित्र के सहयोग से सारे काम बनेंगे।

14:10 (IST)16 Jul 2019
सिंह वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: श्वास लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। शरीर में काफी थकावट महसूस होगी। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए हल्का और पौष्टिक खाना खाएं साथ ही खुली हवा में सेर करने जरूर जाएं।

13:37 (IST)16 Jul 2019
कन्या(Virgo)

Finance Horoscope: कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। दोस्तों का जरूरी काम में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। महिला पक्ष से धन लाभ हो सकता है। Love Horoscope: कन्या राशि वालों को अपनी लव लाइफ बेहतर करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रिश्ते में आ रहे तनाव के कारण अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

13:06 (IST)16 Jul 2019
कन्या वालों का स्वास्थ् राशिफल...

Health Horoscope: जुखाम से परेशान रहेंगे। ठंडी चीजें न खाएं। एसी के सामने बैठने से भी बचें। हो सके तो आज ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

12:23 (IST)16 Jul 2019
तुला(Libra): Finance Horoscope

आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। मित्र धोखा दे सकता है। जिस कारण धन हानि के भी योग है। वाहन की खरीदारी न करें। व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा।

12:04 (IST)16 Jul 2019
तुला वालों का लव राशिफल...

Love Horoscope: लव लाइफ में परिवार वालों का साथ कम मिलता दिखाई दे रहा है। माता नाराज हो सकती है। लेकिन धैर्य से काम लें। और किसी तरह का निर्णय जल्दबाजी में और बिना परिवार वालों के सहयोग के ना लें।

11:45 (IST)16 Jul 2019
तुला वालों की सेहत ऐसी रहेगी...

Health Horoscope: आज अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उसे टालना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें महसूस हो सकती है। घर में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना होगा।

11:30 (IST)16 Jul 2019
वृश्चिक(Scorpio): Finance Horoscope

काम के चलते आज यात्रा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन भविष्य में इसके शुभ फल प्राप्त होंगे। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को निराशा हाथ लग सकती है।

11:20 (IST)16 Jul 2019
वृश्चिक लव राशिफल...

Love Horoscope: जीवन साथी से टकराव हो सकती है। बच्चों को लेकर काफी झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

10:53 (IST)16 Jul 2019
वृश्चिक वालों का स्वास्थ्य ऐसा रहेगा...

Health Horoscope: इस राशि के जातकों को कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी करीबी की तबीयत बिगड़ने से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करें।

10:30 (IST)16 Jul 2019
धनु(Sagittarius)

Finance Horoscope: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। साथ ही आज सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलने की भी उम्मीद है। भाग्य आपके साथ है। Love Horoscope: धनु राशि वाले वैवाहिक जातकों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियां आयेंगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। बड़ें बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

10:00 (IST)16 Jul 2019
धनु स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: धनु राशि के जातक अगर किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यायाम में ज्यादा मन लगेगा। बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार आयेगा।

09:37 (IST)16 Jul 2019
मकर(Capricorn)

Finance Horoscope: पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन कर्ज का पैसा डूब सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। किसी काम में जल्दबाजी न करें।

09:07 (IST)16 Jul 2019
मकर लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: मकर राशि वालों का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। जो जातक अभी लव रिलेशन में नहीं है उन्हें किसी का प्रपोजल आ सकता है। लेकिन समझदारी से कोई भी निर्णय लें। Health Horoscope: मकर राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत खराब होने के आसार हैं। जिसे ऑफिस में काम करने वाले जातकों को ज्यादा दिक्कत महसूस हो सकती है।

08:45 (IST)16 Jul 2019
कुंभ(Aquarius)

Finance Horoscope: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। धन हानि हो सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी वालों को कार्य स्थल पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

08:29 (IST)16 Jul 2019
कुंभ वालों का लव राशिफल...

Love Horoscope: परिवार में कलह हो सकती है। आपकी लव लाइफ के बारे में घर में पता लग सकता है। किसी करीबी मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें।

08:05 (IST)16 Jul 2019
कुंभ स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह से ही सब काम करें।

07:33 (IST)16 Jul 2019
मीन(Pisces)

Finance Horoscope: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। चोरी का भय रहेगा। इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर किसी पर भरोसा न करें। आज यात्रा से नुकसान की आशंका है। Love Horoscope: मित्र के कारण आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपने प्रेमी को समय न दे पाने के कारण संबंध टूटने के भी हालात बन सकते हैं।

07:15 (IST)16 Jul 2019
मीन स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: मीन राशि वालों का स्वास्थ्य आज उनका साथ देगा। शरीर में काफी ऊर्जा रहेगी जिस कारण आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से कर पाएंगे।