Daily Horoscope (Rashifal) Today 12 January Rashifal Today: 12 जनवरी 2020 यानी माघ मास की कृष्ण पक्ष में आज द्वितीया तिथि है। दिन रविवार का है यानी वीकेंड। आज रात 8.12 बजे के बाद तृतीया तिथि लग जाएगी और इसी के साथ अगले दिन यानी सोमवार को सुबह 11.34 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा जोकि 30 जनवरी तक रहेगा। बुध के इस तरह ग्रह परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज सितारे क्या कहते हैं आपकी राशिवालों के लिए…

साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

मेष: आज किसी सहकर्मी से महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा होगी, दूसरों की राय कारगर हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है, बड़े भाई-बहन या परिवार वालों से उपहार मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृष: वीकेंड के अनुसार ही आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार और बच्चों के साथ घूमने या इंज्वाय करने जा सकते हैं। अगर कार्यस्थल पर हैं तो वहां भी लोग आपसे खुश रहेंगे। आप अत्यधिक उर्जा महसूस करेंगे। घर में सभी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: दिन सामान्य रहेगा खासतौर पर नौकरीपेशा वालों के लिए। पर हां, अगर आफिस जाना पड़ा तो अति व्यस्तता रह सकती है। आप थकान सा महसूस कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी मामूली सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की प्रॉब्लम को सॉल्व करने में भी दिन गुजर सकता है।

कर्क: वीकेंड फुल एंज्वाय घरवालों के साथ करिए, घर पर सभी आपसे खुश रहेंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। ऑफिस में बहसबाजी से बचें। दूसरों पर नजरिया न थोपें। जीवनसाथी के साथ भी गलतफ़हमी होने की संभावना है।

सिंह: वीकेंड एंज्वाय के साथ प्रॉफिट वाला दिन है आज। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में भी आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसकी आपको काफी समय से उत्सुकता थी। अगर आप विवाहित हैं तो दिन यादगार बनने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग करें, वाइफ के साथ टूअर प्लान भी कर सकते हैं। प्रमोशन की संभावना भी नजर आ रही है।

कन्या: आज लाइफ में आर्थिक तरक्की होती दिख रही है। बहुत दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आप आज सामाजिक कार्यों में भी व्यस्त रह सकते हैं। घर पर रिश्तेदारों में भी व्यस्त रह सकते हैं। बड़ों के आशीर्वाद से घर में खुशहाली आ सकती है। सरकारी क्षेत्र में करियर की संभावना तलाश सकते हैं।

तुला: आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस अगर जा रहे हों तो ध्यान रखकर जाएं। काम के प्रति भी सचेत रहें। अच्छे मौकों को हाथ से न जाने दें। सोच समझ कर ही पब्लिक में बोलें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। धन के प्रवाह को भी संयम कर रखें।

वृश्चिक: दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, कोई ऐसा काम करेंगे जिससे धन प्राप्ति के मौके बनेंगे। रुका हुआ काम मनोकामना पूरी कर सकता है। आपकी ओर तमाम लोग दोस्ती का हाथ बढ़ाते भी नजर आ सकते हैं। लाइफ पार्टनर की भी विश पूरी करने का आज अच्छा योग है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

धनु: दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में अगर आज आप बड़े-बुजुर्ग से रायशुमारी करते हैं तो ये लाभ दे सकता है। घर में कोई पार्टी या दोस्तों का आना हो सकता है, इस कारण पूरे दिन खुशी में व्यस्तता रह सकती है। अतिरिक्त आय के भी योग बनते दिख रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर: दिन सामान्य रहेगा पर किसी जरूरी यात्रा पर जाना लाभकारी हो सकता है। अपने व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। लव फ्रंट से लेकर फैमिटी मैटर तक आप मामलों को शांति से हैंडल करेंगे। फ्यूचर प्लानिंग आज से ही शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: अगर आप कार्यक्षेत्र में हैं तो आपको किसी बड़े फैसले से फायदा हो सकता है। इसके अलावा एक्सपर्ट की राय से आर्थिक मामले भी निपट सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। फैमिली के साथ अच्छा समय दीजिए, खुशहाली आएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आज के दिन पढ़ाई पर पर फोकस करें, नौकरी या किसी एग्जाम में सफलता मिल सकती है।

मीन: दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। फ्रेंड और फैमिली के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। कार्य से कभी कभी छुट्टी लेना सुखद होता है। आज ऐसा ही कुछ महसूस करेंगे। किसी अनुभवी से मदद मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें।