Shukra Gochar In Makar: साल 2024 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें धन के दाता शुक्र ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह फरवरी 2024 में अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों की किस्मत शुक्र ग्रह किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल 2024 में होने जा रहा शुक्र का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके नए- नए संबंध बनेंगे। जिसका आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आप करियर में प्रगति करेंगे और आपको मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार में एकता का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों के लिए भी यह अच्छा समय है और आपको मनचाहा साथी इस अवधि में मिल सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संंतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं। उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिलेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2024 में होने जा रहा शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं जो शुभ साबित होगी। वहीं आपके परिवार में खुशहाली आएगी। आपके घर में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नौकरी से जुड़े कुछ बेहतरीन अवसर इस वक्त मिलने वाले हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपकी संंतान की तरक्की हो सकती है। शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही आपको रुपये-पैसे के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। मतलब इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।आपको प्रफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके कंधों पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली जा सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।