Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव 4 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हो गए हैं। शनि देव यहां 30 साल बाद मार्गी हुए हैं। वहीं शनि देव साल 2025 कुंभ में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि देव के मार्गी होने से साल 2024 में कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2024 शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। साथ ही हर कार्य में लाभ होगा और आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। आपको धन की बचत करने में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आप साल 2024 की शुरुआत में वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
साल 2024 आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको कारोबार में निवेश करने का मौका मिलेगा और इसमें आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है और व्यापार में आपको कुछ नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। जिससे व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको यात्राओं से लाभ होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को साल 2024 अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी हुए हैं। साथ ही वह यहां साल 2025 तक स्थित रहेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान पैसा कमाने के कई शानदार अवसर मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। वहीं इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। साथ ही मार्च के बाद आपके मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।