Mangal Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि, क्रोध, रक्त, शौर्य और पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है। इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 28 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और मंगल और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान आकस्मिक धनलाभ और जमीन- जायदाद का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। वहीं आमदनी में वृद्धि के नए नए मार्ग बनेंगे। अगर आप जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा, भविष्य में इसके कई फायदे भी मिलेंगे। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह के गोचर से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह संचरण आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अटके धन की प्राप्ति भी होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके करियर में तरक्की होगी। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं प्रेम संबंध- विवाह में तब्दील हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों और टीम के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप आसानी से सभी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप किसी भी तरह के कंफ्यूजन से दूर रहेंगे और लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और रिश्ता अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।