Health Rashifal 2020 In Hindi, स्वास्थ्य राशिफल 2020: नये साल को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। हर किसी को ये जानने की इच्छा होती है कि उसका आने वाला साल कैसा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी या नहीं? लेकिन किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए हेल्थ का भी ठीक रहना जरूरी होता है। क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने हर कार्य को ठीक प्रकार से कर पाता है। जानिए 2020 में आपकी हेल्थ कैसी रहेगी…

मेष: नये साल में आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। काम में व्यस्त रहने के चलते शरीर की तरफ कम ध्यान जायेगा। जिसका आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस साल आपको बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं तो नये साल में आपको इससे राहत मिल जायेगी।

वृष: इस राशि के जातक नये साल में अपनी सेहत पर खास ध्यान देने वाले हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। जिसे आप व्यायाम और योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातक अपना नियमित चेकअप जरूर करा लें।

मिथुन: किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें क्योंकि इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इस साल आपमें आलस भरा रहेगा। कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अप्रैल से जुलाई तक के समय में बहुत संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी। शनि के प्रभाव से आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

कर्क: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने के कारण आपको गंभीर रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इस साल आप शुगर और टायफाइड जैसे रोगों की चपेट में आ सकते हैं। जुलाई से नवंबर तक के बीच का समय आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। नवंबर के बाद से आपकी सेहत में कुछ बदलाव आना शुरू होगा। छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें तो बेहतर होगा।

सिंह: स्वास्थ्य के लिहाज से ये नया साल आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है। आपकी मानसिक परेशानियां भी कम होंगी। खुद को फिट रखने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। लेकिन अप्रैल से जुलाई के बीच के समय में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस साल आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं।

कन्या: इस साल स्वास्थ्य आपका भरपूर साथ देगा। किसी गंभीर रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत भी सुधर सकती है। आप अपने आप को फिट रखने के लिए अपनी जीवन शैली में निरंतर परिवर्तन करते रहेंगे। शुगर के मरीज अपना रूटीन चेकअप कराते रहें।

तुला: सेहत के लिहाज से नया साल आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके शरीर में काफी ऊर्जा रहेगी। लेकिन साल के मध्य भाग में आपको सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान कोई बीमारी बड़ा रूप भी ले सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे जिससे आपकी सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वृश्चिक: सेहत की दृष्टि से ये नया साल आपके लिए सामान्य रहेगा। साल के पहले महीने में आपको जरूर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन उसके बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों और वृद्ध व्यक्तियों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। साल के मध्य भाग में आंतों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

धनु: आपके स्वास्थ्य के लिए ये साल सामान्य रहने वाला है। शुरुआत में आपको कुछ छोटी मोटी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मार्च के बाद का समय आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। मानसिक बेचैनी की समस्या हो सकती है। जिसके लिए आप अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवन साथी की सेहत बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: इस राशि के जातकों की सेहत को लेकर मिले-जुले परिणाम सामने आ रहे हैं। आपकी सेहत का बिगड़ना या सुधरना पूरी तरह से आप पर निर्भर करेगा। लापरवाही के कारण आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। आलस्य से दूरी बनाकर योग की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। बदलते मौसम में थोड़ी एहतियात बरतें।

कुंभ: इस राशि के जातकों की सेहत पर शनि के गोचर का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शारीरिक के साथ मानसिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मीन: मीन राशि वालों के हर एक मामलों के लिए ये साल शुभ रहने वाला है। अगर आप अपनी दिनचर्या को अच्छा रखेंगे तो किसी भी प्रकार की बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। जो लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी की चपेट में हैं उन्हें इस साल थोड़ी राहत मिल सकती है। सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)