Good Luck Tips For Thursday: वैदिक ज्योतिष अनुसार सप्ताह के हर वार पर किसी न किसी ग्रह और भगवान का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरुवार के बारे में, यह दिन गुरु ग्रह और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन गुरु ग्रह और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना और व्रत रखा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन कुछ काम करने की मनाही होती है। वहीं अगर आप गुरुवार को ये काम करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी और बृहस्पति ग्रह नाराज हो सकते हैं और जीवन में दरिद्री आ सकती है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से कार्य वर्जित हैं…
बाल धोने से बचना चाहिए
गुरुवार के दिन खासकर स्त्रियों को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही इस दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। क्योंकि इस दिन साबुन का प्रयोग वर्जित बताया गया है। वहीं इस दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए। गुरुवार के दिन लोगों को बाल नहीं कटवाने चाहिए। साथ ही इन दिन सिर और दाढ़ी आदि के बाल कटवाना निषेध माना गया है।
पैसे के लेन- देन से बचना चाहिए
शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन पैसों के देन- देन से बचना चाहिए। वहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो गुरु ग्रह कुंडली में कमजोर होता है। साथ ही जीवन से सुख- समद्धि चली जाती है। वहीं धन संबंधी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए विशेष परिस्थिति में ही धन का लेन- देन करें।
केले का सेवन नहीं करना चाहिए
गुरुवार के दिन केले का सेवना नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में केले का सेवन निषेध बताया है। वहीं अगर आप गुरुवार के दिन अगर आप गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करते हैं। तो आपको केला खाने से बचना चाहिए। लेकिन इस दिन केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं।
गुरु और पिता का अपमान
गुरु बृहस्पति गुरु और पिता के कारक होते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन पिता, गुरु और संत का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप इन लोगों का अपमान करते हैं। तो गुरु बृहस्पति नाराज हो सकते हैं। सात ही आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।