Guru Purnima 2023 Upay: शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहं आषाढ़ पूर्णिमा को वेद व्याजी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कहते हैं। यह दिन गुरु को समर्पित होता है और गुरु और शिष्य के बीच आस्था और वंदन का दिन है। इस दिन गुरु के चरण को धोकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। जिनके गुरु नहीं है वो गुरु के चरण पादुका की पूजा कर सकता है। वहीं ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको इस दिन करने से करियर में तरक्की और व्यापार में लाभ होने की मान्यता है, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गुरु यंत्र की करें स्थापना

गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और साफ- सुथरे कपड़े पहल लें। इसके बाद पूजा स्थल पर गुरु यंत्र की स्थापना करें। उसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र को धूपबत्ती दिखाएं और पूजा करें। ऐसा करने से आप पर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही गुरु बृहस्पति की भी कृपा बनी रहेगी। वहीं गुरु ग्रह को बल भी मिलेगा।

गुरु को भोजन कराएं

गुरु पूर्णिमा के दिन आपने जो जीवन में गुरु बनाएं हैं उनके पास जाकर उनको प्रणाम करें और घर पर भोजन के लिए आमत्रित करें। वहीं जब वो घर पर आएं तो उनके पैर धोएं। साथ ही भोजन करने के बाद वस्त्र और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होंगे और जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। वहीं जिनके गुरु नहीं है, वो गुरु चरण पादुका का पूजन कर सकते हैं।

ईशान कोण को करें साफ

वास्तु अनुसार ईशान कोण पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा को साफ करें। फिर उस पर हल्दी और पानी डालकर लेप कर दें। उसके बाद वहां घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही भाग्योदय होगा।

इन चीजों का करें दान

गुरु पूर्णिमा पर पीले वस्त्र, पीली दाल, केसर, घी, पीतल, पीले रंग की मिठाई आदि का दान कर सकते हैं। क्योंकि पीले रंग का संबंध गुरु ग्रह से होता है। इसलिए इन चीजों का दान करने से जीवन में समृद्धि आएगी। साथ ही दुर्भाग्य दूर होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल