Jupiter Vakri In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं और इसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि सुख, समृद्धि और ज्ञान के कारक गुरु बृहस्पति 4 सितंबर को मेष वक्री हुए हैं। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह के वक्री होने से मतलब उसके फल में तेजी से फल प्रदान से है। ऐसे में गुरु ग्रह लगभग 4 महीने तक वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री हुए हैं। साथ ही वह पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। मतलब संतान की जॉब या शादी हो सकती है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही इस गुरु का वक्री होना आपके लिए विदेश यात्रा के योग बना सकता है। साथ ही आपके धन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। वहीं अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपकी रूचि इस समय धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय शानदार साबित हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री होना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में लग्न और 12वें भाव के स्वामी होकर पंचम भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व का निखार होगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप धन की बचत करने में सफल होंगे। वहीं इस समय प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप आध्यात्म, विचारक, ज्योतिष, शिक्षा के क्षेत्र या कथावाचक हैं, तो यह समय आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री होना मकर राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से तृतीय और 12वें स्थान के स्वामी होकर चतुर्थ भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। यह अवधि पारिवारिक संबंधों के लिहाज से काफी अच्छी रहेगी। वहीं इस समय माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।