Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक गुरु बृहस्पति लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अभी गुरु ग्रह मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में अतिचारी गति से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

दिवाली बाद बनेगा ‘मालव्य महापुरुष’ राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से लग्न स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी कार्यक्षेत्र में पॉवर बढ़ेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।साथ ही समाज में आपको सम्मानिक किया जाएगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से कर्म भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान में आपको कई आर्थिक लाभ हो सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी के अच्छे- अच्छे ऑफर आ सकते हैं। साथ ही सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

मिथुन राशि (MIthun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में संचरण करेंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वो इस अवधि में मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में कामकाजी लोगों को वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर जगह से मुनाफा होगा। वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं, उनकी मैरिड लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल