Guru Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, यश, कीर्ति, आध्यात्म, पूजा- पाठ, गुरु के कारक होते हैं। इसलिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव इन सेक्टरों के अलावा सभी राशियों पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ऐसे में गुरु ग्रह ने 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है और वह 18 महीने तक यहीं विराजमान रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह ने लग्न भाव में गोचर किया है। साथ ही वह नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप बचत करने में कामयाब रहेंगे। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप आध्यात्म से भी जुड़ेंगे। साथ ही आपको इस अवधि में कहीं से ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको धन लाभ दे सकते हैं और जिस प्रकार की नौकरी आप खोज रहे हैं वो इस अवधि में आपको मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गुरु ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं जो लोग आध्यात्म, कथा वाचक, ज्योतिष, रिसर्च और धर्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति इस दौरान हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस वक्त कुछ लोग जो नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।