Guru Transit In Aries 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि गुरु ग्रह शनि देव के बाद दूसरे सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। साथ ही गुरु ग्रह सबसे बड़े ग्रह भी हैं। वहीं गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि 18 महीने में बदलते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर कर लिया है। और वह यहां मई 2024 तक स्थित रहेंगे। इस बीच में गुरु ग्रह 3 राशि के जातकों का भाग्योदय और उन्नति के योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए गुरु ग्रह के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों से आपके संबंध बनेंगे। वहीं किसी काम से आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं जो आपको नई पहचान दिलाएंगी। वहीं आपके नए- नए मित्र बनेंगे। साथ ही इस बीच जीवनसाथी की तरक्की होगी। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में हुआ है। इससिए इस अवधि में आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्ते भी नजर आएंगे। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्राएं पर जा सकते हैं। विदेश जाने के भी योग हैं। साथ ही इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं छात्र इस बीच किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं, जॉब लग सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसऱे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में इस समय सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी और नौकरी में अच्छे अवसर भी मिलेंगे। अगर आप विदेश में नौकरी या शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। वहीं जो मार्केटिंग वर्कर, मीडिया, एजूकेशन और आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है।