Guru Gochar 2025: हमारे जीवन में ग्रहों की स्थिति और गति का गहरा असर पड़ता है। वर्तमान समय में गुरु ग्रह (बृहस्पति) अतिचारी गति कर रहे हैं। बता दें कि अतिचारी गति का मतलब होता है जब कोई ग्रह अपनी सामान्य गति से बहुत तेज चलता है। सामान्य रूप से गुरु साल में केवल एक बार राशि बदलते हैं, लेकिन इस साल वे कम समय में दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में आए थे और अब 18 अक्टूबर 2025 को वे कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर 2025 को वे दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं गुरु का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर तृतीय भाव में हो रहा है। तृतीय भाव पर गुरु का अतिचारी प्रभाव आपके खर्चों को बढ़ा सकता है और आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। अचानक अनावश्यक खर्चों का बोझ आपको परेशान कर सकता है। सेहत भी इस दौरान नाजुक रह सकती है और आप खुद को थका हुआ या कमजोर महसूस कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी आपको अपनी बातों पर संयम रखना होगा क्योंकि ज्यादा बोलना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आलस्य लेकर आ सकता है। कामकाज में सुस्ती और देरी के कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। इस समय आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र और समाज दोनों में आपको सावधान रहना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खासकर अपनी निजी और गुप्त बातें दूसरों से साझा करने से बचें। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर षष्ठम भाव में होगा। यह भाव शत्रुओं और रोगों का होता है, इसलिए इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपको थका सकता है और सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। उधार लेने या देने से बचें, वरना आप उलझन में फंस सकते हैं। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है, खासकर बाहर का तला-भुना खाना खाने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें