Chandal Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु और राहु का चांडाल दोष भंग होने जा रहा है। क्योंकि गुरु बृहस्पति अश्वनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में चले जाएंगे। वहीं राहु ग्रह अश्वनी नक्षत्र में ही स्थित रहेंगे। इसलिए इस योग से भंग होने से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु- राहु का चांडाल दोष भंग होने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि एक तो आपकी गोचर कुंडली में सूर्य- बुध का बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं भद्र नाम का राजयोग भी बन रहा है। इसलिए जो व्यापारी हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। इसलिए जिनका डेकोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक, पत्थर और कपड़ों का काम है, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहं पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में बुद्धि के प्रदर्शन से शानदार काम करेंगे और हर कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु- राहु का चांडाल दोष भंग होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति यहां अच्छा फल देंगे। यहां मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपका ज्यादा से ज्यादा ध्यान पैसा कमाने पर भी होगा। साथ ही इस समय आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं और अपना काम समय पर पूरा भी करेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु- राहु का चांडाल खत्म होने से सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। क्योंकि देवगुरु बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक माहौल अच्छा होगा और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का भी अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पिता का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल