Gupt Navratri 2023: नवरात्रि के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार साल भर में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि की पूजा सभी करते हैं, इनको प्रकट नवरात्रि कहा जाता है। वहीं इसके अलावा माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। आपको बता दें कि आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं। गुप्त नवरात्रि को सिद्धि और साधना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और तंत्र मंत्र के साधक इसमें विशेष रूप से साधना करते हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों का का वर्णन मिलता है, जिनको गुप्त नवरात्रि में करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
धन में वृद्धि के लिए
गुप्त नवरात्रि के दिन 9 गोमती लाल कपड़े में बांधकर मां के चरणों में रख दें और प्रतिदन आराधना करें। साथ ही अंतिम दिन मतलब नवमी वाले दिन गोमती चक्र को लाल कपड़े बांधकर गांठ लगाकर धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। माता की कृपा से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
घर में सुख- शांति के लिए
अगर आपके घर में क्लेश रहती हो। मतलब सुख शांति का अभाव हो तो गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय के 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें। नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा के मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सुख- शांति बनी रहेगी।
करियर में मिल सकती है तरक्की
गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को 9 कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं। साथ ही कुछ दक्षिणा भी दें। ऐसा करने से आपको करियर में उन्नति मिल सकती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।
आरोग्य की होगी प्राप्ति
आरोग्य की प्राप्ति और सुख- समृद्धि के लिए हर रोज रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और मां को लाल फूलों की माला चढ़ाएं। इसके साथ ही चांदी की कोई वस्तु मां के श्रीचरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में यश बढ़ेगा। साथ ही आरोग्य की भी प्राप्ति होगी।
