Griha Pravesh Vastu Tips: घर जीवन का सबसे अहम हिस्सा होता है। जब हम नए घर में कदम रखते हैं, तो हर कोई चाहता है कि वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इसलिए गृह प्रवेश का दिन और समय बहुत मायने रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर दिशा और हर कोने में एक खास ऊर्जा होती है जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए नए घर में प्रवेश करने से पहले सही दिन, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय जानना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अगर यह अशुभ दिनों में किया जाए, तो घर की शांति और समृद्धि दोनों पर असर पड़ सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ दिन ऐसे होते हैं जब गृह प्रवेश से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं वे दिन….

गृह प्रवेश कब नहीं करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर गृह प्रवेश की पूजा शुभ तिथि और दिन पर की जाए तो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की और खुशहाली आती है। शास्त्रों में मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन गृह प्रवेश के लिए अशुभ बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में गृह प्रवेश करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे सुख-शांति का नाश होता है। शास्त्रों में सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

कब करें गृह प्रवेश?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या रात के समय गृह प्रवेश किया जा सकता है? बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, गृह प्रवेश की पूजा सुबह के शुभ मुहूर्त में करना सबसे उत्तम माना जाता है। हालांकि कुछ लोग सुविधा के अनुसार रात में भी गृह प्रवेश कर लेते हैं, लेकिन शास्त्रों की मानें तो दिन के समय में गृह प्रवेश करना ही अधिक फलदायी और शुभ होता है।

राहु काल में न करें गृह प्रवेश

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों ही राहु काल को शुभ कार्यों के लिए अशुभ मानते हैं। हर दिन राहु काल का एक निश्चित समय होता है, जो आमतौर पर 90 मिनट तक चलता है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करना या पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है। अगर इस समय में गृह प्रवेश किया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ जाता है और घर की शांति भंग हो सकती है। इसलिए गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त की गणना करते समय राहु काल का समय अवश्य ध्यान में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें