Ganga Jal Rakhne ke Niyam: गंगाजल को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। हर धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य में इसका विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में गंगाजल रखने से वातावरण पवित्र होता है, सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगाजल को घर में रखने के भी कुछ विशेष नियम हैं? कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे इस पवित्र जल का महत्व घट सकता है और इसके शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गंगाजल को घर में रखने के सही नियम क्या हैं।

कहां रखें गंगाजल?

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगाजल को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा देवताओं का निवास स्थान मानी जाती है, और यहां गंगाजल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है। आप चाहें तो इसे अपने घर के पूजा स्थल पर भी रख सकते हैं।

इन स्थानों पर गंगाजल रखने से बचें

गंगाजल को कभी भी अंधेरे, गंदी या अशुद्ध जगह पर न रखें। इसके अलावा रसोईघर, बाथरूम, जूते-चप्पलों के पास, कूड़ेदान या किसी भी ऐसे स्थान पर रखने से बचें, जहां नकारात्मकता या अशुद्धता हो, क्योंकि इससे गंगाजल अपवित्र हो सकता है।

किस पात्र में रखें गंगाजल?

गंगाजल को हमेशा तांबे, चांदी या कांच के बर्तन में ही रखना चाहिए। ये धातुएं पवित्र मानी जाती हैं और इनमें गंगाजल लंबे समय तक शुद्ध और प्रभावी बना रहता है। इसके अलावा आप चाहें तो मिट्टी के पात्र में भी गंगाजल रख सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • गंगाजल को छूने से पहले हमेशा अपने हाथ-पैर अच्छी तरह धोकर स्वयं को शुद्ध कर लें। ऐसा करने से इसकी पवित्रता बनी रहती है।
  • गंगाजल को कभी भी गंदे या अशुद्ध हाथों से न छुएं, क्योंकि इससे इसकी पवित्रता प्रभावित हो सकती है। मासिक धर्म के समय महिलाओं को भी गंगाजल को छूने से बचना चाहिए।
  • गंगाजल में कभी भी साधारण पानी न मिलाएं, क्योंकि ऐसा करने से इसकी शुद्धता और पवित्रता कम हो जाती है।
  • गंगाजल को कभी भी सीधी धूप या तीव्र प्रकाश में न रखें, क्योंकि इससे इसकी शुद्धता और प्रभाव कम हो सकता है। इसे ठंडी, सूखी और साफ जगह पर ही रखें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।