Ganesh Chaturthi 2025 Murti Niyam: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को यह पर्व देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल यह पर्व 27 अगस्त को शुरू हो रहा है और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। इस दिन भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति लाते हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि,गणपति बप्पा की मूर्ति लाते समय आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सौभाग्य का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं गणेश प्रतिमा स्थापित करने से पहले मूर्ति से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में।

गणपति बप्पा की प्रतिमा लाते समय इस बात का रखें ध्यान

अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति लाने का सोच रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर रखें। मान्यता है कि हमेशा घर पर ऐसी मूर्ति लानी चाहिए जो न तो बहुत छोटा हो और न ही बहुत बड़ा। यानी मध्यम आकार की मूर्ति लानी चाहिए, क्योंकि ऐसी मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है। आमतौर पर बड़े आकार की मूर्तियां पंडालों में स्थापित की जाती हैं।

गणेश जी की सूंड की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी की मूर्ति चुनते समय उनकी सूंड की दिशा का खास ध्यान रखें। मान्यता है कि घर में वामवर्ती मूर्ति रखना सबसे शुभ होता है, यानी ऐसी मूर्ति जिसमें गणेश जी की सूंड बाईं ओर हो। ऐसी मूर्ति घर में सफलता और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

भगवान गणेश की मुद्रा

वास्तु के अनुसार, घर के लिए बैठे हुए गणेशजी की मूर्ति लाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और बरकत बनी रहती है। वहीं, पंडालों या सार्वजनिक स्थलों के लिए खड़े या नृत्य करती हुई मूर्तियां लाना चाहिए।

भगवान गणेश की प्रतिमा हो मोदक और मूषक

गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं और उनका वाहन मूषक माना गया है। इसलिए गणपति बप्पा की मूर्ति लाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि मूर्ति के साथ मोदक और मूषक भी शामिल हों। वास्तु में ऐसी प्रतिमा को अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है।

मूर्ति के रंगों का रखें ध्यान

भगवान गणेश की मूर्ति घर लाते समय उनके रंग का भी खास ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, घर में सफेद रंग की मूर्ति रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सिंदूरी रंग की मूर्ति भी रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।