Ganesh Chaturthi Puja Rules: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल गणेशोउत्वस की शरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह उत्सव हर साल 10 दिनों तक चलता है। इसमें लोग गलियों और घर पर भगवान गणेश को विराजित करते हैं और फिर अंतिम दिन उनको विदा करते हैं। इसी अवधि में लोग अपनी- अपनी तरह से पूजा करके भगवान गणेश तो प्रसन्न करते हैं। क्योंकि मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इन 10 दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही कष्टों से मुक्ति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है भगवान गणेश की पूजा में कुछ भूल आपको भारी पड़ सकती हैं। साथ ही बप्पा नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं गणेश जी की पूजा में कौन सी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए…
चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं न चढ़ाएं
भगवान गणेश जी की पूजा में चंद्र देव से संबंधित चीजें नहीं अर्पित करनी चाहिए। क्योंकि एक बार चंद्रमा ने गणेशजी के गज स्वरूप का उपहास किया था, इस वजह से गणेशजी ने चंद्रमा का शाप को दिया था कि उनका सौंदर्य खत्म हो जाएगा। इस वजह से सफेद चंदन, और सफेद वस्तुएं गणेश जी को नहीं चढ़ानी चाहिए।
टूटे चावल चढ़ाना वर्जित
गणेश भगवान की पूजा में भूलकर भी टूटे चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। वहीं अगर आप टूटे चावल चढ़ाते हैं तो बप्पा नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है।
न चढ़ाएं केतकी का फूल
भोलेनाथ की तरह ही भगवान गणेश जी की पूजा में केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि शिवजी ने केतकी के फूल को शाप दिया था। इसलिए उनके पुत्र गणेश पर भी इस फूल को चढ़ाना वर्जित है। अगर ऐसा आप करते हैं तो बप्पा रुष्ट हो सकते हैं।
तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाएं
भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि गणेश जी ने तुलसी को श्राप दिया था। इसलिए भगवान शिव की तरह ही गणेश जी को तुलसी नहीं अर्पित करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं और आपके जीवन में दरिद्रता छा सकती है।