Gajkesari And tirkon Rajyog August 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अगस्त के महीने में दो शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। जिनके नाम हैं गजकेसरी और त्रिकोण राजयोग, जिसमें से गजकेसरी राजयोग महीने में 4 बार बनेगा। तो वहीं त्रिकोण राजयोग एक बार बनेगा। इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग और त्रिकोण राजयोग शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां आंयेगी। साथ ही आपका कोई मामला अदालत में हैं, तो उसमें आपको विजय मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग कला, संगीत, फिल्म, थियेटर से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इतना ही नहीं यह समय निवेश के लिए भी उत्तम रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गजकेसरी और त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आप कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। साथ ही कोई अन्य लग्जरी वस्तु खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके ससुराल से अच्छे संबंध बनेंगे। वहीं इस समय आपके रुके हुए काम बनेंगे। जो लोग शादीशुदा है, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इस समय आपको माता सहयोग प्राप्त होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी और त्रिकोण राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। वहीं किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको इस अवधि में जीवनसाथी मिल सकता है। साथ ही अपार धन की प्राप्ति होगी और जीवन में सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। वहीं इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे।