Chandra Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीनव और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें के 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। वहीं इस दिन शरद पूर्णिमा के साथ 4 दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। गजकेसरी योग के साथ इस दिन रवि योग, बुधादित्य योग, शश योग और सिद्धि योग भी बन रहे हैं। चंद्र ग्रहण के दिन इन शुभ योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
चंद्र ग्रहण आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और आजीविका में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं इस समय सेहत में सुधार होगा। साथ ही माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं परिवार में खुशियां आएंगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर लगने जा रहा है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वहीं किसी सरकारी योजना का अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके घरेलू खर्चों में कमी आएगी और आय के नए नए मार्ग प्रशस्त होंगे। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको भय से मुक्ति मिलेगी और किसी यात्रा पर जाने से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। साथ ही इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी। वहीं आपको इस समय शेयर, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
