आर्थिक राशिफल 2020 (Money Horoscope 2020): साल 2020 में मां लक्ष्मी की कृपा काफी राशि वालों पर बनती हुई नजर आ रही है। नये साल में 24 जनवरी को शनि अपनी राशि बदलने जा रहा है। शनि के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों की किस्मत के सितारे बदल जायेंगे। इसी के साथ मार्च में गुरु ग्रह और सितंबर में राहु राशि परिवर्तन करेगा। जानिए ग्रहों की चाल के अनुसार आपके आर्थिक मामलों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल…
मेष- इस राशि के जातकों को नये साल में वित्त मामलों को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। शेयर मार्किट में पैसा भी लगा सकते हैं। साल 2020 की पहली तिमाही आपके लिए अच्छे संकेत लेकर के आ रही है। जो जातक वेतन में वृद्धि की लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे उनकी इच्छा पूरी होगी। नई जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं।
वृष- इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के लिए साल 2020 काफी शुभ रहने के आसार हैं। आपको धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन के साथ नौकरी करने वालों का वेतन बढ़ सकता है। व्यापारियों को भी लाभ मिलने के आसार हैं। मई में फाइनेंशियल कंडीशन कुछ बिगड़ सकती है। लेकिन सितंबर से फिर से आपकी वित्त स्थिति में सुधार आने लगेगा।
मिथुन- इस साल आपको धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन साल में कई मौके ऐसे भी आएंगे जब आपकी वित्त स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। लेकिन उस समय पर आपके करीबी आपकी आर्थिक सहायता करेंगे। प्रॉपर्टी के काम में आपको फायदा मिल सकता है। चंद्रमा का भाग्य स्थान पर होना आपके लिए लाभ के संकेत दे रहा है।
कर्क- इस साल धन आने के साथ-साथ आपके खर्चे भी काफी बढ़ सकते हैं। लेकिन ये खर्चे आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए ही करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की भी प्राप्ति के आसार हैं। वर्ष के मध्य में आते आते आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मई से सितंबर तक के महीने में हाथ थोड़ा टाइट रखें।
सिंह- इस साल आपकी आर्थिक स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। धन प्राप्ति के योग आपके लिए बन रहे हैं। आपकी राशि में धन व लाभ स्थान के स्वामी बुध हैं जो सूर्य के साथ पंचम भाव में विराजमान हैं जहां से वे लाभ स्थान में देख रहे हैं। आपके लिए ग्रहों का संयोग आर्थिक लाइफ के लिए अच्छे संकेत दे रहा है।
कन्या- वर्ष कुंडली को देखते हुए आपकी राशि के वित्त मामलों के लिए यह साल अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। इस साल आपको अपने खर्चों को लेकर के सतर्क रहना होगा। बेफजूल की चीजों में आप अपना सारा धन गवां सकते हैं। पैतृक संपत्ति के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है।
तुला- फाइनेंस के मामले में आपके लिए यह साल मिला जुला रहने वाला है। धन भाव के स्वामी मंगल स्वराशिगत होकर अपने धन भाव में होना धन प्राप्ति के योग भी बनायेगा। जिससे रूका हुआ धन आपको मिलने के आसार हैं। जमीनी से संबंधित मामलों को लेकर आपको सफलता हासिल हो सकती है।
वृश्चिक- इस साल ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। वित्त स्थिति पहले से बेहतर होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। रूचक महायोग बनने से आपको वाहन सुख की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। विदेश यात्रा हो सकती है। कर्ज या लोन लेने में आ रही बाधा दूर होगी।
[bc_video video_id=”5971988705001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु- शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। 30 मार्च को गुरु शनि के साथ मकर राशि में आ जायेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा संकेत नहीं है। धन हानि हो सकती है। संभलकर खर्चा करना होगा।
मकर- आप इस वर्ष धन का संचय कर पाने में सक्षम होंगे। शनि के आपकी राशि में आते ही आपकी वित्त स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। कई बार धन अधिक खर्च हो सकता है। शनि के मकर आपकी राशि में आते ही शश योग बनेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। 11 मई को शनि के वक्री होते ही पैसों को लेकर परेशानी बढ़ने लगेंगी। फिर 29 सितंबर को शनि के मार्गी होते ही स्थिति में फिर से सुधार आने लगेगा।
कुंभ- इस साल आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। इसके लिए आपको बेफजूल के खर्चों पर कंट्रोल करना पड़ेगा। व्यापार में गलत निर्णय लेने से नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए समझदारी से काम करें।
मीन- आय व लाभ के स्थान पर शुक्र के होने से धन प्राप्ति के आसार बनेंगे। धन के स्वामी मंगल का अपनी ही राशि में विराजमान होने से धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। 30 मार्च को गुरु का परिवर्तन कर्म भाव से लाभ स्थान पर हो जायेगा जो आपके लिए शुभता के संकेत दे रहा है। मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।
आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)