Feng Shui Remedy: फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल। वहीं घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए फेंग शुई में कुछ खास उपायों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन उपायों को करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। वास्तु दोष को कम करने के लिए भी फेंगशुई के उपाय कारगर है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

इस दिशा में रखें लाफिंग बुद्धा

अगर अपने जीवन में सुख- समृद्धि का वास चाहते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार आपको घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे ये मूर्ति उस स्थान पर रखें, जहां बाहर से घुसने पर उस सबसे पहले नजर पड़े।

घर से दूर करें फालतू सामान

आपने देखा होगा कि कई लोगों के घर में फालतू सामान खूबसारा मिलता है। जो कि गलत है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही तनाव बढ़ता है। इसलिए फेंगशुई के अनुसार घर में सिर्फ उतना ही सामान रखें जो आपकी जरूरत का हो।

इन पौधों से लाएं गुडलक

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का हमेशा वास रहे तो फेंगशुई के अनुसार घर में इंडोर पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि ये पौधे आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं। साथ ही आक्सीजन भी मेंटेन रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि कांटेदार पौधे घर के अंदर नहीं लगाएं।

धातु का कछुआ

घर में संपन्नता के लिए धातु का कछुआ रखना चाहिए। साथ ही । घर पर कछुआ रखने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें। क्योंकि उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का निवास माना गया है। ऐसा करने से भगवान कुबेर भी प्रसन्न रहते हैं।

चीनी सिक्के

आय में वृद्धि के लिए धन स्थान पर चीनी सिक्के रखने चाहिए। चीनी सिक्के बहुत प्रभावशाली होते हैं। इन सिक्कों को रखने से फालतू खर्चों पर रोक लगती है और धन की बचत होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल