February 2024 Vrat Tyohar List: साल 2024 का दूसरा माह फरवरी शुरू होने वाला है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ इस माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी माह काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मास में माघ मेला का आरंभ होने के साथ-साथ षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, गणेश जयंती से लेकर फाल्गुन माह का भी आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में। इसके साथ ही इस माह होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में…

फरवरी माह के व्रत-त्योहार (February 2024 Vrat Tyohar)

2 फरवरी 2024, शुक्रवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
6 फरवरी 2024, मंगलवार- षटतिला एकादशी
7 फरवरी 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी 2024, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024, शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024, शनिवार- माघ नवरात्रि
13 फरवरी 2024, मंगलवार- गणेश जयंती, कुंभ संक्रांति, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी 2024, बुधवार- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, स्कंद षष्ठी
16 फरवरी 2024, शुक्रवार- रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी 2024, शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
18 फऱवरी 2024, रविवार- रोहिणी व्रत
20 फरवरी 2024, मंगलवार- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
21 फरवरी 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी 2024, शनिवार- माघ पूर्णिमा व्रत, रविदास जयंती, ललिता जयंती
25 फरवरी 2024, रविवार- फाल्गुन प्रारंभ, अट्टुकल पोंगल
28 फरवरी 2024, बुधवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी

फरवरी 2024 के गोचर

01 फरवरी 2024- बुध का मकर राशि में गोचर
05 फरवरी 2024- मंगल का मकर राशि में गोचर
8 फरवरी, 2024- बुध मकर राशि में अस्त
11 फरवरी 2024 – शनि कुंभ राशि में अस्त
12 फरवरी 2024- शुक्र का मकर राशि में गोचर
13 फरवरी 2024- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
20 फरवरी 2024 – बुध का कुंभ राशि में गोचर

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024