Merry Christmas 2017 Wishes: 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे के रुप में मनाया जाता है। इस साल भी ढेर सारी खुशियों और सेलिब्रेशन को लेकर क्रिसमस का त्योहार आ गया है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार क्रिसमस से रौशनी का आरंभ होता है। इस दिन को यीशू मसीह के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। इस उत्सव पर अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स देना, चर्च में आयोजन और सजावट करना शामिल होता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या यानि 24 दिसंबर की शाम को ही लोगों में क्रिसमस का उल्लास अपने चरम पर पहुंच जाता है।

इसी के साथ इस दिन पेड़ सजाने की परंपरा भी है और गिफ्ट्स, लाइट आदि से सजे हुए पेड़ को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाता है। क्रिसमस की खुशियों को बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार को इन व्हॉट्सऐप, फेसबुक फोटोज और एसएमएस के जरिए बधाई दे सकते हैं।

Christmas Wishes: इन शानदार मैसेज, PHOTOS और SMS के जरिए दें अपने दोस्तों को क्रिसमस की बधाई

क्रिसमस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
सांता क्लॉज आए आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
मैरी क्रिसमस।.

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है
तारों ने आसमान को सजाया है
लेकर तोहफा अमन और प्यार का
देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है।
सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

Christmas 2017: जानिए 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

बच्चों का दिन, तोहफों का दिन
सांता आएगा कुछ तुम्हें देकर जाएगा
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना
यही सादगी यीशू सिखाएगा।

सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियां हजार
इस उम्मीद के साथ आओ गम भूलाएं सारे
क्रिसमस का सब मिलकर करते हैं वेलकम।
मैरी क्रिसमस।।

क्रिसमस का उमंग और उत्साह
हमेशा जीवन में खुशियों का सरोबार रखे।
मैरी क्रिसमस।।

इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह
हरा-भरा और तारों की तरह चमकता रहे,
ये क्रिसमस आपके जीवन को रौशन कर दे।
मैरी क्रिसमस।।

देश के कोने-कोने में साल के अंतिम त्योहार क्रिसमस के लिए तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। वहीं मुंबई में करीब दस हजार रंग बिरंगी लाईटों, सुंदर और मनमोहक परियों, रेंडियर और घंटियों व गजरों के साथ कॉटन स्नो से बने एक मुस्कराते तोंद वाले सांता क्लॉज से मशहूर और शानदार क्रिसमस ट्री को सजाया गया है। इसे भारत का सबसे लंबा पेड़ बताया जा रहा है।