Vastu Tips For Plants : वास्तु में पेड़- पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि पेड़- पौधों का संबंध ग्रहों से होता है। इसलिए ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पेड़ लगाएं जाते हैं। साथ ही पेड़- पौधे पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पेड़- पौधों को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप पेड़- पौधों को सही दिशा में नहीं लगाते हैं तो आपके जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही मां और वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं। आपको बता दें कि तुलसी को दक्षिण दिशा में लगाने से यह ठीक से पनपती नहीं है और उसके फलस्वरूप आपके घर में दरिद्रता बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कौन से पेड़- पौधों को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए…
शमी का पौधा
वास्तु अनुसार शमी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। शमी का पौधा पूर्व या फिर ईशान कोण सबसे सही स्थान माना जाता है। इसलिए शमी के पौधे को इस दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि देव और वास्तु देवता की कृपा प्राप्त होगी।
मनी प्लांट का पौधा
मनी प्लांट के पौधे का संबंध पैसे से माना जाता है। इसलिए गलती से भी मनी प्लांट घर की दक्षिण दिशा में लगा देते हैं तो धन की हानि हो सकती है। इसलिए मनी प्लांट का पौधा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी और वास्तु देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
केला का पौधा
वास्तु अनुसार केले के पौधे का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह से भी इसका संबंध माना गया है। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसलिए केले के पौधे को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। अगर हो सके तो इसे घर के बाहर की तरफ या फिर बालकनी में उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। वहीं भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाएंं। क्योंकि अगर आप दक्षिण दिशा में केले का पौधा लगाते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।