Kendra Drishti Yog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहार पर ग्रह शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि दिवाली पर मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता, पिता के दाता सूर्य और ज्ञान, विवाह, शिक्षा, भाग्य, संतान, धन, ऐश्वर्य, करियर, धर्म के दाता गुरु एक-दूसरे से 90° की कोणीय स्थिति में स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र दृष्टि योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव संचरण करेंगे। वहीं वह आपकी राशि से धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र दृष्टि योग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव पर संचऱण करेंगे। साथ ही सूर्य देव तीसरे भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं अगर आप घर मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
केंद्र दृष्टि योग बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा देखने को मिलेगा।