Venus Transit In Kanya: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में संचरण करेंगे। साथ ही वह नीचभंग राजयोग का निर्माण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आप इस समय कोई वाहन, लग्जरी आयटम या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
नीचभंग राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है। वहीं समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है। वहीं प्रतिय़ोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
नीचभंग राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही निवेश से आपको लाभ मिलेगा। वहीं कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है।